karnataka election 2023 चुनाव में NCP भी लगाएगी दांव, अध्‍यक्ष का दावा 4-5 बीजेपी विधायक हमारे संपर्क में

कर्नाटक चुनाव में एनसीपी भी अपने उम्‍मीदवारों को उतारकर चुनावी जंग में एंट्री कर सकती है। कर्नाटक एनसपी अध्‍यक्ष ने दावा किया कि भाजपा के कई मौजूदा विधायक उनके संपर्क में है।

ncp

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) भी एंट्री करने के लिए आतुर है। एनसीपी ने ऐलान किया है कि वो कर्नाटक चुनाव में अपने पार्टी के उम्‍मीदवार उतारेगी।

इतना ही नहीं एनसीपी के प्रदेश अध्‍यक्ष एन हरि ने शनिवार को ये दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के चार से पांच मौजूदा विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्‍होंने कहा बेंगलुरू के एक्‍स मेयर भी उनके संपर्क में हैं, वो भी जल्‍द एनसीपी ज्‍वॉइन कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कर्नाटक के आगामी चुनाव में हम कम से कम 40 सीटों पर लड़ेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एन हरि ने कहा हम कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जल्द ही अपनी कार्य योजना का खुलासा करेंगे। हम जल्द ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों के उम्‍मीदवारों के नाम फाइनल करेंगे।

उन्‍होंने कहा भाजपा छोड़ने वाले कई नेता हमारी विचारधारा के कारण एनसीपी में आना चाहते हैं। हम ऐसे उम्मीदवारों को टिकट देंगे।

हरि ने इसी के साथ दावा किया कि बीजेपी के कुछ मौजूदा विधायक एनसीपी पार्टी के संपर्क में हैं। भाजपा के लगभग चार से पांच विधायक संपर्क में हैं जो जल्‍द एनसीपी में शामिल हो सकते हैं। उन्‍होंने कहा बेंगलुरु शहर के एक पूर्व मेयर के भी एनसीपी में शामिल होने की संभावना है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)प्रमुख शरद पवार भी शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं और जल्द ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकते हैं।

शरद पवार ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की और राज्य में विधानसभा चुनावों पर चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+