Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोनिया से मुलाकात के बाद पवार बोले- सरकार बनाने पर चर्चा नहीं, सहयोगियों से करेंगे बात

Recommended Video

    Maharashtra में सरकार गठन के बीच Sonia Gandhi की Sharad Pawar से Meeting | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच प्रयास जारी है। राकांपा प्रमुख शरद पवार सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि, हमने महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की। मैंने उन्हे इस पर जानकारी दी है। इस दौरान एके एंटनी भी मौजूद थे।

    NCP Sharad Pawar Congress Sonia Gandhi maharashtra shiv sena delhi

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सात शरद पवार की मीटिंग करीब 50 मिनट चली। बैठक के बाद शरद पवार दिल्ली स्थित अपने आवास चले गए जहां अजीत पवार पहले से ही मौजूद हैं। इसके बाद शरद पवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हमने उन्हें (सोनिया गांधी) महाराष्ट्र के हालात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, जो कुछ स्थिति है उसके बारे में मैंने ब्रीफ देने का काम किया है। इसके बाद कुछ मुद्दों पर बात हुई मगर इस परिस्थिति पर हम ध्यान देंगे। दोनों पार्टियों के सीनियर नेताओं की राय क्या है, उसके आधार पर हम आगे की रूपरेखा तैयार करें।

    पवार ने कहा कि,किसी के साथ सरकार बनाने की तो हमने अभी बात नहीं की, हमने तो अभी केवल महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति के बारे में ही चर्चा की है। हमने महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के साथ भी समझौता किया था, एक-दो लोग उनके भी आए हैं। पहले अपने सहयोगियों से भी बात करनी है। पवार ने कहा कहा कि, साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर कोई बात ही नहीं हुई है। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के नेताओं के बीच सामान्य मुलाकात हुई थी।

    सरकार बनाने के शिवसेना नेता संजय राउत के दावों पर एनसीपी चीफ शरद पवार का बयान, आप उनसे जाकर पूछिए, हमारी उनके साथ इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई। पीएम के द्वारा राज्यसभा में एनसीपी की प्रशंसा पर बोले पवार- मैं इतने सालों से संसद का सदस्य हूं, आज तक कभी भी विरोध के लिए वेल में नहीं गया। यह हमारी पार्टी की नीति है, पीएम ने उसी का जिक्र किया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+