NCP ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, सरकार बनने पर पाकिस्तान से बातचीत का किया वादा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शरद पवार की पार्टी एनसीपी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी प्रमुख शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का नाम प्रमुख है। पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची आज जारी की है। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने आज अपना चुनावी मेनिफेस्टो भी जारी किया। 24 पेज के इस घोषणापत्र को 'आओ मिलकर देश बनायें' का नाम दिया गया है।

डीपी त्रिपाठी ने कहा कि संवाद का मार्ग कभी बंद नहीं होना चाहिए। वैश्विक परिस्थितियों में अपने रुख को मजबूत करना आवश्यक है। इसलिए हमने कहा कि बातचीत की राह खुली रहनी चाहिए। मैं यह नहीं कहता कि संवाद तुरंत स्थिति का हल निकालेंगे, लेकिन यह समस्याओं को कम करने का काम जरूर करेगा। एनसीपी के घोषणा पत्र में कहा गया है कि वित्तीय घाटे को GDP के 3 प्रतिशत पर लाएंगे। महिला-पुरुष के लिये समान काम के लिये समान वेतन का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा 28 प्रतिशत जीएसटी सिर्फ लग्जरी सामानों पर ही करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
DP Tripathi,NCP on partys election manifesto: Road to dialogues should never be closed. Its necessary to strengthen our stand in global circumstances. So we said road to dialogue should stay open.I dont say dialogues will immediately resolve situation but itll lessen problems pic.twitter.com/Gsi2C3EstR
— ANI (@ANI) March 25, 2019
बता दें कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और शरद पवार की नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बीच 26-22 का फॉर्मूला तय हुआ था। लेकिन इसके बाद खबर आई कि दोनों पार्टियां अपने-अपने कोटे से दो-दो सीटें सहयोगियों को देंगी। दो सीटें राजू शेट्टी के 'स्वाभिमानी शेतकारी संगठन', एक सीट 'बहुजन विकास आघाड़ी' और एक सीट निर्दलीय विधायक रवि राणा के लिए छोड़ी जाएगी, जहां से राणा की पत्नी नवनीत कौर चुनाव लड़ेगी। ऐसे में कांग्रेस 24 और एनसीपी 20 सीटों पर लडे़गी।
Nationalist Congress Party (NCP) releases list of star campaigners for #LokSabhaElections2019 for Maharashtra. Sharad Pawar, Praful Patel and Supriya Sule feature on the list. pic.twitter.com/j3S6OSqekY
— ANI (@ANI) March 25, 2019
महाराष्ट्र में कांग्रेस अभी तक 12 और राकांपा 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। महाराष्ट्र में एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन का सीधा मुकाबला भाजपा और शिवसेना से गठबंधन से है। महाराष्ट्र में यूपी के बाद देश में सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें हैं। यहां चार चरण में लोकसभा चुनाव होंगे। पहले चरण ( 11 अप्रैल) में विदर्भ क्षेत्र में मतदान होगा। मुंबई की सभी सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी।












Click it and Unblock the Notifications