महाराष्ट्र: NCP नेता और 6 बार के MLA दिलीप सोपाल शिवसेना में शामिल

नई दिल्ली। एनसीपी नेता और 6 बार के विधायक रहे दिलीप सोपाल ने इस्तीफे के एक दिन बाद आधिकारिक तौर पर बुधवार को शिव सेना ज्वाइन कर लिया है। सोपाल के अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक दिलीप माने भी शिवसेना ज्वाइन कर लिया है। इन दोनों ने शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के आवास पर जाकर पार्टी ज्वाइन की है। सोलापुर जिले के कांग्रेस नेता नागनाथ क्षीरसागर भी बुधवार को शिवसेना में शामिल हुए।

NCP MLA Dilip Sopal and former Congress MLA Dileep Mane join Shiv Sena

2014 के राज्य चुनावों में सोलापुर जिले की बरसी विधानसभा सीट से जीतने वाले गोपाल ने सोमवार को शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी एनसीपी को छोड़ने का औपचारिक ऐलान किया था। वही ठाकरे ने शिवपाल और अन्य लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद सभी नए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा हमने किसी को भी इस तरह के राजनीतिक फैसलों के बारे में अंधेरे में नहीं रखा है।

इससे पहले, सोलापुर की करमाला तहसील की एक और एनसीपी नेता रश्मि बागल पिछले हफ्ते शिवसेना में शामिल हुई थीं। माने पहले सोलापुर-दक्षिण विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते थे, लेकिन 2014 में, उन्होंने भाजपा नेता सुभाष देशमुख से हार गए, जो वर्तमान में राज्य मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर की लापता छात्रा का सुराग मिला! आखिरी बार इस जगह से किया था मां को कॉल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+