Bharat Jodo Yatra: महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP दिखी साथ, सुप्रिया सुले और एक्टर सुशांत सिंह ने लिया हिस्सा

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रहा कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' इस वक्त महाराष्ट्र से होकर गुजर रही है। कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर पर खत्म होने वाली यह पदयात्रा गुरुवार को महाराष्ट्र में चौथा दिन है। यात्रा राज्य में 14 दिनों तक चलेगी। इस दौरान महाराष्ट्र के सभी कांग्रेस नेता इसमें राहुल गांधी के साथ शामिल हो रहे हैं। गुरुवार को एनसीपी नेता सुप्रिया सुले के साथ अन्य एनसीपी नेता और अभिनेता सुशांत सिंह ने भी यात्रा में हिस्सा लिया। पदयात्रा में सुप्रिया सुले और अभिनेता सुशांत सिंह राहुल गांधी की रफ्तार के साथ-साथ चलते नजर आए।

Bharat Jodo Yatra

हालांकि कई दफा यात्रा में राहुल गांधी से आगे-आगे सुप्रिया सुले चलती नजर आईं। वहीं राहुल गांधी बच्चों के साथ हाथ पकड़कर चलते दिखें। वहीं साथ में कदम से कदम मिलाकर एक्टर सुशांत सिंह भी चलते रहे। सुप्रिया सुले के अलावा जयंत पाटिल, जितेंद्र अवध यात्रा में मौजूद रहे। भारत जोड़ो यात्रा नांदेड़ मधुल देगलौर नाका पर पहुंची थी, जहां राकांपा नेताओं ने यात्रा में भाग लिया।

महाराष्ट्र में होकर गुजर रही रैली को लोगों का जमकर समर्थन मिल रहा है। तमिलानाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर से शुरू हुई यात्रा को 64वां दिन है, जबकि महाराष्ट्र में आज चौथा दिन है। महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा 7 नवंबर को नांदेड़ जिले के देगलूर से शुरू हुई है। वहीं राहुल गांधी लगातार बीजेपी पर हमलावर है। इससे पहले उन्होंने नांदेड़ में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले पर सवाए उठाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+