संजय राउत के बाद एनसीपी नेता ने दिया इंदिरा गांधी पर ऐसा बयान, बढ़ सकता है कांग्रेस का पारा
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की गठबंधन की सरकार है। लेकिन इस गठबंधन की सरकार में हर दिन कांग्रेस को किसी ना किसी असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कभी शिवसेना के नेता तो कभी एनसीपी के नेता कांग्रेस की पूर्व नेता और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर बयान देते हैं, जिसकी वजह से कांग्रेस के लिए इन बयानों से पार पाना मुश्किल हो रहा है। एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने इस बार ऐसा बयान दिया है जो कांग्रेस को कतई स्वीकार नहीं होगा।

फिर से इतिहास दोहराया जाएगा
जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भी लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था। उस वक्त कोई भी उनके खिलाफ बोलने के लिए तैयार नहीं था। तब अहमदाबाद, पटना के छात्रों ने उनके खिलाफ विरोध करना शुरू किया, जेपी आंदोलन की शुरुआत हुई और इंदिरा गांधी को हार का सामना करना पड़ा। यह इतिहास एक बार फिर से दोहराया जाएगा। इसे महाराष्ट्र और देश में दोहराया जाएगा। यह पहला मौका नहीं है जब इंदिरा गांधी को लेकर कांग्रेस के सहयोगी दल ने ऐसा बयान दिया है। इससे पहले संजय राउत ने भी इंदिरा गांधी को लेकर बयान दिया था।

संजय राउत ने दिया था बयान
संजय राउत ने कहा था कि इंदिरा गांधी अंडर्वर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिलने के लिए पायधुनी आती थीं। यह मुंबई का इलाका है, जहां पर कई बार इंदिरा गांधी की करीम लाला से मुलाकात हो चुकी है। संजय राउत से इस बयान पर काफी विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद संजय राउत ने अपने बयान पर सफाई दी थी और उसे वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि नेहरू और इंदिरा के लिए उनके भीतर हमेशा सम्मान है। उन्होंने कहा कि करीम लाला अफगानिस्तान के पठानों का नेता था, इसी लिए वह उससे मिलती थीं।

दाऊद को लगाई थी फटकार
शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने कहा था कि वे अंडरवर्ल्ड के दिन थे। बाद में, हर कोई (डॉन) देश छोड़कर भाग गया। अब ऐसा कुछ नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या अंडरवर्ल्ड के लोगों ने फोटो खिंचवाई, राउत ने दावा किया कि उन्होंने दाऊद इब्राहिम सहित कई गैंगस्टरों की तस्वीरें खींची। शिवसेना नेता ने यह भी दावा किया कि उन्होंने एक बार दाऊद इब्राहिम को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा, "मैंने उसे देखा है, मैं उससे मिला हूं, मैंने उससे बात की है और मैंने उसे फटकार भी लगाई।












Click it and Unblock the Notifications