NCC के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल चीमा ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
NCC Cycle Rally: पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर ( NCC) के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल जगदीप सिंह चीमा ने मंगलवार को एनसीसी साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम फिरोजपुर के हुसैनीवाला में युद्ध स्मारक से शुरू हुआ।
जालंधर के एनसीसी ग्रुप द्वारा आयोजित इस रैली में 12 एनसीपसी कैडेट इस कड़ाके की ठंड में साइकिल चलाकर ये रैली 14 दिनों में पूरी करेंगे। ये एनसीसी कैडेड 14 दिनों में 710 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय करेंगे। इस रैली में दो दिन का विश्राम भी शामिल है।

NCC कैडेट्स इन राज्यों को करेंगे कवर
साइकिल चालक अपने प्रयास में पंजाब के छह और हरियाणा के चार जिलों से होते हुए नई दिल्ली के परेड ग्राउंड तक पहुंचेंगे। रैली का मार्ग भारत के 90 साल के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों और स्वतंत्रता के बाद के युद्धों में दिए गए बलिदानों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है।

साइकिल रैली का जानें उद्देश्य
8 पंजाब एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल दीपांकर ने बताया इस रैली का उद्देश्य जनवरी के ठंडे मौसम में इन देश के नायकों को सम्मानित करना है। इसका उद्देश्य भारत के समाज और नागरिकों में देशभक्ति और निस्वार्थ सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। देश की आज़ादी के लिए पिछले संघर्षों और बलिदानों को वर्तमान से जोड़कर, यह रैली राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति प्रेरित करने का प्रयास है।
NCC कैडेट्स की इस टी में शामिल हैं 6 महिला कैडेट
कर्नल सोमवीर सिंह डबास के नेतृत्व में इस टीम में विभिन्न कॉलेजों की छह महिला कैडेट शामिल है। उनके साथ, एनसीसी अधिकारी रंजीत सिंह, महिला एनसीसी अधिकारी सुषमा देवी और पांच सेना प्रशिक्षक भी भाग ले रहे हैं, जो सभी एक उद्देश्य के लिए साइकिल चला रहे हैं।
NCC कैडेट्स को दी गई है स्पेशल ट्रेनिंग
इस चुनौतीपूर्ण यात्रा के लिए कड़ी तैयारी की गई थी। जालंधर के सेना मेडल और ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अजय तिवारी ने बताया कि भाग लेने वाले सभी एनसीसी कैडेट और सैन्य प्रशिक्षकों के अलावा शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण दिया गया है। यह 20-दिवसीय ट्रनिंग रोपड़ में एनसीसी अकादमी में हुई।












Click it and Unblock the Notifications