NCB से पूछताछ के दौरान तीन बार रोईं दीपिका पादुकोण, अफसरों ने ऐसे करवाया शांत!

NCB से पूछताछ के दौरान तीन बार रोईं दीपिका पादुकोण, अफसरों ने ऐसे करवाया शांत!

मुंबई: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से शनिवार (26 सितंबर) को एनसीबी (NCB) ने पांच घंटे की पूछताछ की। दीपिका पादुकोण शनिवार सुबह 10 बजे से कुछ मिनट पहले ही NCB दफ्तर पहुंच गईं थीं। इसके अलावा शनिवार को सारा अली खान (Sara Ali Khan), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) दोनों भी एनसीबी (NCB) ऑफिस पूछताछ के लिए पहुंची थीं। एनसीबी ने दीपिका, सारा और रकुल प्रीत सिंह के मोबाइल फोन जांच के लिए जब्त कर लिए हैं। दीपिका पादुकोण से पूछताछ को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है, सूत्रों के मुताबिक दावा किया गया है कि दीपिका पादुकोण पूछताछ के दौरान तीन बार रो पड़ी थीं।

Recommended Video

    Deepika Padukone पूछताछ के दौरान क्यों रोने लगीं, NCB ने हाथ जोड़कर क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी
    पूछताछ के दौरान तीन बार रोईं दीपिका पादुकोण

    पूछताछ के दौरान तीन बार रोईं दीपिका पादुकोण

    इंडिया टूडे ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि एनसीबी जब दीपिका पादुकोण से पूछताछ कर रही थी, तो दीपिका का तीन बार ब्रेक डाउन हुआ और वह रोने लगी थीं। जिसके बाद एनसीबी के अपसरों ने दीपिका से कहा कि आप इमोशनल कार्ड ना खेलिए और हमें सच बताइए। कहा जा रहा है कि एनसीबी के अधिकारियों हाथ जोड़कर दीपिका से जांच में सहयोग करने को कहा।

    एनसीबी के अफसरों ने दीपिका को कहा कि वह जितनी जल्दी सच बताएंगी उनके लिए अच्छा होगा। एनसीबी ने दीपिका पादुकोण का मोबाइल भी जब्त किया है, जिसके बाद एनसीबी इस मामले को और भी बड़े एंगल से जांच करेगी।

    दीपिका ने पूछताछ में ड्रग्स लेने की बात से किया इनकार

    दीपिका ने पूछताछ में ड्रग्स लेने की बात से किया इनकार

    दीपिका ने पूछताछ के दौरान ड्रग्स लेने की बात से साफतौर पर इनकार कर दिया है। हालांकि उन्होंने अपने कथित वायरल WhatsApp ड्रग्स चैट को माना है। दीपिका ने मान लिया है कि उन्होंने करिश्मा प्रकाश के साथ ड्रग्स वाली चैट की थी। लेकिन दीपिका ड्रग्स सप्लाई और लेने की बात से साफ इनकार किया है।

    दीपिका पादुकोण से एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को लेकर एक भी सवाल नहीं किए थे। एनसीबी के अधिकारी ने कहा है कि जिन तीन एक्ट्रेस से शनिवार को पूछताछ हुई है उनके बयान का रिव्यू किया जाएगा उसके बाद आने की रणनीति तय की जाएगी।

    दीपिका, सारा और श्रद्धा को दोबारा पेश होने का नोटिस नहीं

    दीपिका, सारा और श्रद्धा को दोबारा पेश होने का नोटिस नहीं

    शनिवार को एनसीबी के उप महानिदेशक एमए जैन ने कहा, "अब तक 18 से 19 लोगों को बॉलीवुड ड्रग नेक्सस में गिरफ्तार किया गया है। अधिकांश बेलो उच्च न्यायालय में हैं। हम तीनों अभिनेत्रियों के बयान अदालत के समक्ष दिए गए बयान प्रस्तुत करेंगे।''

    दीपिका, सारा और श्रद्धा को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाये जाने पर एनसीबी के उप महानिदेशक एमए जैन ने कहा, हमने फिलहाल तीनों एक्ट्रेस को दोबारा पेश होने के लिए समन जारी नहीं किया है। बयानों के रिव्यू और कुछ जांच के बाद आगे हमें क्या करना है, इसपर फैसला लेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+