Aryan Khan Drugs Case: NCB ने अब तक चार्ज शीट नहीं की तैयार, कोर्ट से मांगा 90 दिन का समय
मुंबई, 28 मार्च। आर्यन खान ड्रग्स मामले (Aryan Khan Drugs Case) में अभी तक एनसीबी की जांच पूरी नहीं हुई है। जांच के गठित विशेष जांच दल (SIT) ने मुंबई सत्र न्यायालय से मामले की जांच पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की है। कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में एसआईटी ने मामले से जुड़े तथ्यों को नजदीकी से अध्ययन करने के लिए यह मांग की है।

सोमवार को एनसीबी (NCB) के विशेष जांच दल (SIT) ने मुंबई सत्र न्यायालय ( Mumbai Session Cort) में एक प्रार्थन पत्र दाखिल किया। जिसमें आर्यन चार्ज शीट तैयार करने से पूर्व सभी खान ड्रग्स मामले (Aryan Khan Drugs Case) से जुड़े सभी तथ्यों को का अध्ययन करने के लिए समय मांगा गया। वहीं इससे पहले यह बात सामने आई थी की ड्रग केस में आर्यन खान के खिलाफ एसआईटी को कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। जिसके बाद एसआईटी प्रमुख और एनसीबी के डीडीजी संजय सिंह ने कहा था कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि आर्यन खान के खिलाफ सबूतों की अनुपलब्धता पर मीडिया रिपोर्ट्स सच नहीं हैं और ये सिर्फ अटकलें हैं। जांच अभी पूरी नहीं हुई है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
मामले में एनसीबी मुंबई जोन के प्रमुख समीर वानखेड़े के नेतृत्व में नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने ड्रग की तस्करी को लेकर छापा मारा था। बताया जाता है कि 2 अक्टूबर की रात कथित तौर पर एक ड्रग पार्टी चल रही थी। जिसमें आर्यन खान और कुछ अन्य को टीम ने ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया था। आर्यन की खान को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। मामले में अब तक एनसीबी ने दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल एनसीबी की एसआईटी इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने से पहले कानूनी राय के साथ सभी तथ्यों पर गहनता से अध्ययन कर रही है।
वहीं मंबई सत्र न्यायालय ने आर्यन खान ड्रग केस में चार्जशीट दाखिल करने के लिए एनसीबी को 2 अप्रैल तक का समय दिया था। लेकिन प्रक्रिया में समय को देखते हुए अब एनसीबी ने कोर्ट ने से 90 दिन का अतिरिक्त समय देने की मांग की है।\
-
Mumbai Airport Fire: एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B में लगी अचानक आग, मचा हडकंप, उड़ानें और इंटरनेट हुआ ठप -
Air India की मुंबई-बेंगलुरू फ्लाइट का बीच हवा में इंजन हुआ खराब, ‘PAN PAN’ कॉल ने बचाई 47 यात्रियों की जान -
Mumbai PNG Connections: मार्च में 50 हजार घरों तक पहुंचा पीएनजी गैस कनेक्शन, फरवरी के मुकाबले 3 गुना बढ़ोतरी -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications