PM मोदी के 'रोने-धोने' वाले बयान पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, बोले- 'क्या आपने मुझे...'
Farooq Abdullah statement: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के विशेष सत्र में अपने भाषण में विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम ने विपक्ष से अपील की कि वे रोने-धोने की बजाय संसद के सत्र पर ध्यान दें। पीएम का ये भाषण विपक्ष को नागंवार गुजरा और हाल ही में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इसपर नाराजगी जाहिर की।
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं रोना-धोना नहीं कर रहा हूं, क्या आपने मुझे रोते हुए सुना? मुझे खुशी है कि सत्र है, मुझे उम्मीद है हम देश के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं। इतना बोलकर फारुक अब्दुल्ला वहां से चल दिए।

बताते चलें कि अपने भाषण में पीएम ने साफतौर से कहा कि ये छोटा सत्र है। ऐसे में सांसदों को इसमें उत्साह से शामिल होना चाहिए। रोने-धोने के लिए बहुत समय होता है। जिंदगी में बहुत से पल ऐसे होते हैं, जो आपको उत्साह से भर देते हैं। मैं इस छोटे से सत्र को ऐसे ही देखता हूं।
#WATCH | On PM Modis Rone dhone ke liye bahut samay hota hai, karte rahiye remark, National Conference (NC) president Farooq Abdullah says "I am not cribbing, did you hear me cribbing? I am happy that the Session is there, I hope we can deliver and do something good for the… https://t.co/zJBY8OKgeF pic.twitter.com/wbXCnd2Apj
— ANI (@ANI) September 18, 2023
दरअसल, पीएम मोदी रोने-धोने की बात का जिक्र पिछले कुछ समय से विपक्ष द्वारा सदन में हंगामे की ओर इशारा करते हुए कर रहे थे। विपक्ष के इस रवैये से अकसर संसद की कार्यवाही में व्यवधान पैदा होता था। ऐसे में पीएम ने आज सदन में अपने भाषण के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा।
पीएम ने अपने भाषण में कई सारे मुद्दों और बातों का जिक्र किया। पीएम ने कहा हाल ही में देश के जवानों पर हुए हमले का भी जिक्र करते हुए इसे निंदनीय बताया। पीएम ने कहा कि हम जवानों की कुर्बानी कभी नहीं भूलेंगे। पीएम ने इस बाबत कहा कि हम चैन से सो पाएं, इसके लिए हमारे जवानों ने अपने सीने पर गोली खाई है। पीएम ने पाकिस्तान की नापाक हरकत का जिक्र संसद के सभी सदस्यों के सामने किया।












Click it and Unblock the Notifications