Nagaland Board Results: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, इन बच्चों ने किया टॉप
नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। NBSE ने 10वीं कक्षा (HSLC) और 12वीं कक्षा (HSSLC) के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया। छात्र/छात्राएं इसकी वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 10वीं का पासिंग प्रतिशत 66.01 रहा है।
कोहिमा। नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। NBSE ने 10वीं कक्षा (HSLC) और 12वीं कक्षा (HSSLC) के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया। छात्र/छात्राएं इसकी वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 10वीं का पासिंग प्रतिशत 66.01 रहा है। नागालैंड की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च-अप्रैल के महीने में कराया गया था।

नागालैंड की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार 12वीं का रिजल्ट 10वीं कक्षा से काफी बेहतर रहा है। 10वीं में 66.01 प्रतिशत छात्र/छात्राएं पास हुए हैं, वहीं 12वीं में आर्ट्स का प्रतिशत 73.42, साइंस में 84.39 और कॉमर्स में 73.75 रहा। 12वीं कक्षा में साइंस में Virienuo Emilia Solo ने 91.60 प्रतिशत मार्क्स के साथ टॉप किया। कॉमर्स में 97.83 प्रतिशत के साथ Marina Yshmis और आर्ट्स में 91.40 प्रतिशत के साथ Benrithung L Jungio ने पहला स्थान प्राप्त किया।
10वीं कक्षा में Vivotsonou Sorhie ने टॉप किया है। Sorhie के 98.33 प्रतिशत अकं हैं। वहीं दूसरे स्थान पर दो बच्चों हैं। Sherry Jindal और Raj Paul, दोनों ने ही 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं वेबसाइट www.nbsenagaland.com पर जाकर और एसएमएस के जरिये अपना रिजल्ट पता करा सकते हैं। वेबसाइट पर इस तरह से अपना रिजल्ट देखें-
* नागालैंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.nbsenagaland.com पर जाएं।
* होमपेज पर दिए 10वीं/12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
* रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर और बाकी जानकारी डालकर लॉग-इन करें।
* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
वहीं छात्र/छात्राएं एसएमएस के जरिये भी अपना रिजल्ट मंगवा सकते हैं। 10वीं का रिजल्ट मंगवाने के लिए मैसेज में NB10 टाइप कर स्पेस दें और फिर रोल नंबर लिखें (NB10roll number) और फिर उसे 54242 या 58888 पर भेज दें। 12वीं का रिजल्ट मंगवाने के लिए NB12 टाइप करें और फिर स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिख (NB12roll number) उसे 54242 या 58888 पर भेज दें।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Results: रिजल्ट जारी होने से पहले पढ़िये पूरी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications