देखें: यूट्यूब पर छाया केजरीवाल पर बने 'नायक-2 द कॉमन मैन राइजेज' का मजाकिया वीडियो

इस फिल्म में आलोकनाथ समेत कई और टीवी कलाकारों को अभिनय करते दिखाया गया है। ये वीडियो 25 जनवरी को अपलोड की गई थी जिसे अबतक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो की शुरूआत फिल्म की तरह होती है। पहले पोस्टर आता है और फिर सेंसर बोर्ड का अनुमति पत्र दिखाया जाता है। इसके बाद स्पांसर। फिल्म शुरू होती है, जिसके पहले डायलॉग में एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के सीनियर नेता का नाम लेकर कहा जाता है कि आम आदमी पार्टी बहुत पॉपुलर हो रही है।
आवाज आती है, ‘हू इज अरविंद केजरीवाल?' इसके बाद मजाक बनाते हुए अरविंद केजरीवाल को आम आदमी बनते हुए, झाडू का चुनाव चिन्ह बनाते हुए और मीडिया को बाइट देते हुए दिखाया गया है। आखिर में आलोकनाथ कहते हैं कि ‘आर्शीवाद पाने के लिए सब्सक्राइब कीजिए' और ‘पुण्य कमाने के लिए शेयर कीजिए।' बता दें कि ‘आप' पार्टी की दिल्ली में जीत के बाद से ही अनिल कपूर अभिनीत ‘नायक' फिल्म के पोस्टर से अनिल कपूर की जगह अरविंद केजरीवाल का फोटो लगाकर उसे ‘रियल नायक' लिखकर सोशल मीडिया में लोग अपलोड कर रहे थे। वीडियो देखने के लिये प्ले बटन पर क्लिक करें:
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/_RENcw7a140" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>












Click it and Unblock the Notifications