बायोग्राफी में नवाजुद्दीन ने खोला राज, 'मैंने उसे बाहों में लिया और सीधे बेडरूम में चला गया'
अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुके अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बायोग्राफी में ऐसा खुलासा किया है जिसे पढ़कर हर कोई हैरान है। उन्होंने खुलासा किया है कि कैसे अपनी जरूरत के लिए उन्होंने एक एक्ट्रेस का इस्तेमाल किया था।
Recommended Video

मुंबई। अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुके अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बायोग्राफी में ऐसा खुलासा किया है जिसे पढ़कर हर कोई हैरान है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बायोग्राफी 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' 25 अक्टूबर को लॉन्च होगी लेकिन इसके चर्चे अभी से ही शुरू हो गए हैं। नवाज ने अपनी लव लाइफ से जुड़ा सबसे बड़ा खुलासा कर पूरे बॉलीवुड में सनसनी मचा दी है। उन्होंने खुलासा किया है कि कैसे अपनी जरूरत के लिए उन्होंने एक एक्ट्रेस का इस्तेमाल किया था।

फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ीं नजदीकियां
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी किताब में अपनी जिंदगी में आई लड़कियों के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने मिस लवली फिल्म में को-स्टार रहीं एक्ट्रेस निहारिका सिंह के साथ अपने रिश्ते के बारे में जो खुलासा किया, वो सबसे चौंकाने वाला था। नवाज ने अपनी किताब में लिखा कि जब मिस लवली फिल्म की शूटिंग चल रही थी तब वो और निहारिका एक दूसरे के नजदीक आए थे। दोनों का लंबा अफेयर भी चला था।

निहारिका को देख नवाज रह गए हैरान
नवाज ने लिखा, 'एक दिन फिल्म की शूटिंग के दौरान निहारिका को कुछ हो गया। उसने मुझसे बातें करना बंद कर दिया। मुझे लगा कि उनसे पूछना चाहिए। फिर एक दिन मैंने उन्हें अपने घर खाने पर बुलाया। निहारिका को खाना काफी पसंद आया और उसने खाने की काफी तारीफ भी की। इसके बाद निहारिका ने मुझे अपने घर बुलाया। मैं पहली बार उसके घर गया। जब उसने दरवाजा खोला तो मैं हैरान रह गया। मुझसे कुछ बोला ही नहीं गया...'

'बाहों में लिया और सीधे बेडरुम में गया'
'निहारिका के घर में कई मोमबत्तियां जल रही थीं। उसने फर के कपड़े पहने हुए थे और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन मोमबत्तियों की रोशनी में निहारिका की खूबसूरती और निखर कर सामने आ रही थी। मैंने उन्हें अपनी बाहों में लिया और सीधे बेडरूम में गया। बेडरूम में जाते ही हम एक-दूसरे में खो गए। ऐसे हम दोनों का रिलेशनशिप शुरू हुआ। मुझे बिल्कुल नहीं मालूम था कि मेरा ये रिलेशनशिप डेढ़ साल तक चलेगा।'

एक वक्त पर दो लड़कियों के साथ थे नवाज
नवाज इसी वक्त एक और लड़की के साथ भी रिलेशनशिप में थे। सुजैन नाम की ये लड़की न्यूयॉर्क की रहने वाली थी। दोनों की मुलाकात भी वहीं हुई थी जिसके बाद वो भारत में नवाज के साथ रहने आ गई। दोनों काफी समय तक लिव-इन में रहे लेकिन वीजा खत्म हो जाने के कारण सुजैन को वापस देश जाना पड़ा। इसी बीच नवाज निहारिका के साथ रिलेशनशिप में आ गए। निहारिका और नवाज का रिलेशनशिप जब चल रहा था तभी सुजैन के भी न्यूयॉर्क से मेल आने लगे।

जब निहारिका ने पढ़ लिए सुजैन के मेल
नवाज ने सुजैन के मेल का जवाब नहीं दिया। उन्हें लगा कि उनकी चुप्पी से सुजैन समझ जाएंगी लेकिन ये मेल निहारिका ने पढ़ लिए। निहारिका और नवाज के बीच परेशानियां बढ़नी शुरू हो गईं। निहारिका ने नवाज बन सुजैन को मेल भी किया कि दोनों के बीच अब कोई रिश्ता नहीं है लेकिन सुजैन को जल्द ही पता चल गया कि ये जवाब नवाज नहीं बल्कि कोई और भेज रहा है।

स्वार्थी हैं नवाज, जरूरत के लिए थे निहारिका के साथ
किसी तरह सुजैन के और नवाज की बातचीत बंद हुई। नवाज ने लिखा कि सुजैन से बात बंद होने का उन्हें दुख हुआ लेकिन निहारिका के साथ के कारण सब ठीग हो गया। इसके बाद नवाज ने खुलासा किया कि निहारिका के साथ ये रिश्ता कोई प्यार नहीं था, बल्कि वो अपनी जरूरतों के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे थे। नवाज ने लिखा, 'निहारिका समझदार लड़की थी। वो खुद भी एक्टर थी इसलिए मेरी परेशानियां समझती थी। वो दिन में कई बार मेरा हालचाल जानने के लिए फोन करती और कभी-कभी ये बहुत ज्यादा हो जाता। और बाकी लड़कियों की तरह उसकी भी ख्वाहिश थी कि मैं उसके साथ थोड़ी प्यार भरी बातें करूं लेकिन मैं स्वार्थी था।'

बस एक ही मकसद से जाते थे निहारिका के पास
नवाज ने अपनी किताब में लिखा है कि उनका बस एक ही मकसद था, निहारिका के घर जाना, सेक्स करना और वापस आ जाना। निहारिका को जल्द ही इस बात की भनक लग गई कि नवाज उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। जब वो एक दिन निहारिका के घर गए और उन्हें अपनी बाहों में लेने कि कोशिश की तो निहारिका ने उन्हें दूर धकेल दिया और कहां कि वो अब उनसे कभी नहीं मिलेंगी। नवाज रोए, गिड़गिड़ाए लेकिन निहारिका नहीं मानी। इसके दो महीने बाद ही उनकी लाइफ में एक लड़की और आई जो आज उनकी पत्नी हैं।

निहारिका और पत्नी का नहीं आया कोई रिएक्शन
नवाज ने किताब में ये भी लिखा है कि उनकी जिंदगी में आई लगभग सभी लड़कियों को लगा कि नवाज उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। नवाज के इस खुलासे ने सनसनी मचा दी है। इस खुलासे पर अभी तक एक्ट्रेस निहारिका की कोई टिप्पणी नहीं आई है। नवाज और उनकी पत्नी ने भी इस बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है।
-
मध्यप्रदेश बना चीतों के पुनरुद्धार का प्रमुख केंद्र, कूनो में मादा चीता ने दिए 4 शावकों को जन्म -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications