नवाब मलिक पर भड़के रामदास आठवले, बोले-'जानबूझकर एक दलित को परेशान किया जा रहा है'

मुंबई, 31 अक्टूबर। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के धर्म को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके सारे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए समीर वानखेड़े का पूरा परिवार नवाब मलिक को झूठा बता रहा है और कह रहा है कि नवाब मलिक जानबूझकर हमें और हमारे परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। रविवार को वानखेड़े का पूरा परिवार केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले से मिला, जिसके बाद रामदास आठवले ने मीडिया से बात की और जमकर नवाब मलिक पर निशाना साधा।

Recommended Video

    Nawab Malik ने फिर Sameer Wankhede पर बोला हमला, दलित का हक छीना | वनइंडिया हिंदी
    'रिपब्लिकन पार्टी पूरी ताकत से समीर वानखेड़े के पीछे रहेगी'

    'रिपब्लिकन पार्टी पूरी ताकत से समीर वानखेड़े के पीछे रहेगी'

    रामदास आठवले ने कहा कि 'रिपब्लिकन पार्टी पूरी ताकत से समीर वानखेड़े के पीछे रहेगी। समीर वानखेड़े दलित समाज के हैं और उनको आरक्षण लेने का अधिकार है, वो आरक्षण के माध्यम से IRS बने हैं। नवाब मलिक के आरोप में बिल्कुल तथ्य नहीं है वो बेबुनियाद बातें कर रहे हैं, वानखेड़े के सारे कागजात देखने के बाद ही मैं ये बात कह रहा हूं, उन्होंने मलिक की निंदा करते हुए कहा कि वो समीर वानखेड़े पर निजी हमले कर रहे हैं, उनकी पर्सनल बातों को उजागर किया जा रहा है। जानबूझकर एक दलित को परेशान किया जा रहा है।'

    नवाब मलिक के सारे आरोप तथ्यहीन हैं

    नवाब मलिक के सारे आरोप तथ्यहीन हैं

    लेकिन 'मैं रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से नवाब मलिक को बताना चाहता हूं कि आपको समीर वानखेड़े और उनके परिवार को बदनाम करने का षड्यंत्र रोकना होगा क्योंकि हमारी पार्टी समीर वानखेड़े और उनके परिवार के साथ खड़ी है।'

     ज्ञानदेव वानखेड़े ने मलिक को गलत ठहराया

    ज्ञानदेव वानखेड़े ने मलिक को गलत ठहराया

    इस प्रेस वार्ता में वानखेड़े का पूरा परिवार शामिल था। इस वार्ता के दौरान समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने फिर से दोहराया कि 'मैंने कभी भी धर्मांतरण नहीं किया, न मेरे बेटे ने धर्मांतरण किया है। नवाब मलिक के सब आरोप झूठे हैं।'

    मेरा बेटा या मैंने कभी धर्म परिवर्तन नहीं किया

    उन्होंने कहा कि 'नवाब मलिक कहते हैं कि हमने एक दलित का हक छीन लिया। हम खुद दलित हैं। कुछ कहना है तो कोर्ट जाइए। सिर्फ इसलिए कि मेरे बेटे ने अपने दामाद को गिरफ्तार किया, वह आरोप लगा रहे हैं। मेरा बेटा या मैंने कभी धर्म परिवर्तन नहीं किया।'

    क्रांति रेडकर वानखेड़े ने कही ये बात

    क्रांति रेडकर वानखेड़े ने कही ये बात

    तो वहीं समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने कहा कि 'हम आज यहां आए, अठावले जी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है , नवाब मलिक एक दलित की सीट छीन रहे हैं। अठावले हमारे साथ खड़े हैं क्योंकि उन्हें हर दलित की परवाह है। नवाब मलिक के अब तक के सभी आरोप झूठे साबित हुए हैं।'

    वानखेड़े को फर्जी बताया

    मालूम हो कि नवाब मलिक लगातार वानखेड़े पर निशाना साध रहे हैं, उन्होंने वानखेड़े को फर्जी बताया है। उन्होंने इससे पहले कहा था कि 'वानखेड़े मुस्लिम थे उन्होंने दलित हिंदू सार्टिफिकेट के जरिए आईआरएस की नौकरी पाई है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+