सड़क पर वर्कआउट करती दिखीं नव्या नवेली, वायरल हो गया वीडियो

नई दिल्ली। इन दिनों वो स्टार किड्स भी काफी चर्चाओं में रहते हैं जिन्होंने असल में बॉलीवुड में डेब्यु भी नहीं किया है। इन्हीं में से एक हैं सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली। वे हाल ही में तब चर्चाओं में आ गई हैं जब उन्हें न्यूयार्क की सड़क पर वर्कआउट करते देखा गया। नव्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है।

लोगों को खूब भा रही नव्या की फुटपाथ कसरत

लोगों को खूब भा रही नव्या की फुटपाथ कसरत

नव्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसे खूब लाइक और शेयर मिले। नव्या ने ग्रे कलर का वर्कआउट आउटफिट पहना हुआ है, हाई पोनी की हुई है और वे काफी दुबली पतली दिख रही हैं और वे एक भारी गेंद की मदद से एक्सरसाइज कर रही हैं। वीडियो को नव्या के फैन क्लब से शेयर किया गया।

सोशल मीडिया पर दिखती है मीजान और नव्या की तस्वीरें

नव्या के इंस्टाग्राम फैन कल्ब की पोस्ट में नव्या को अकसर एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीज़ान के साथ देखा जाता है। वे साथ में पार्टी करते दिखते हैं। ऐसे में दोनों की करीबियों को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे। लेकिन मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में मीजान ने कहा कि नव्या मेरी बहन की बेस्ट फ्रैंड है और मेरी अच्छी दोस्त। मैं किसी के साथ रिश्ते में नहीं हूं।

मां के साख ब्रांड का प्रमोशन करती दिखीं नव्या

मां के साख ब्रांड का प्रमोशन करती दिखीं नव्या

श्वेता बच्चन और नव्या नावेली, दोनों ही सोशल मीडिया स्टार हैं और इनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं। मां-बेटी की ये जोड़ी अब एक ब्रांड का प्रमोशन करती नजर आई, जिसके शूट के वक्त श्वेता और नव्या ने खूब मस्ती की। दोनों की मस्ती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था।

यह भी पढ़ें- VIDEO: अमिताभ बच्चन की नातिन ने मां संग किया फोटोशूट, दिलकश तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+