ओवरवेट के चलते तेजस का 'तेज' खत्म, नौसेना नहीं करेगी विमानवाहक पोत पर तैनात
अधिक वजन होने को तेजस की तैनाती नहीं करने की एक वजह करार देते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा कि नौसेना एक वैकल्पिक विमान को लेकर विचार कर रही है।
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने स्वदेशी युद्धक विमान तेजस के नेवी वर्जन को रिजेक्ट कर दिया है। इसका कारण देते हुए नौसेना का कहना है कि यह 'जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं हो पा रहा है।' अधिक वजन होने को तेजस की तैनाती नहीं करने की एक वजह करार देते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा कि नौसेना एक वैकल्पिक विमान को लेकर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास मिग 29K विमान हैं, जो INS विक्रमादित्य से ऑपरेट होते हैं और स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएसी विक्रांत से भी होंगे। हमें उम्मीद थी कि तेजस भी इन्हीं विमानवाहक पोतों से ऑपरेट हो सकेगा। तेजस विमानवाहक पोत के मुताबिक नहीं है।
इसलिए विमानवाहक पोतों के लिए किसी अन्य विमान की जरूरत है। लांबा ने कहा, 'हम अपने दो विमानवाहक पोतों से हल्के लड़ाकू विमान (तेजस) के परिचालित होने की उम्मीद करते हैं।' उन्होंने कहा कि फिलहाल नौसेना ऐसे विमान की पहचान करने की प्रक्रिया में है जो जरूरतों के हिसाब से खरा उतरता हो।












Click it and Unblock the Notifications