Navratri 2022: मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, श्राइन बोर्ड ने किए हैं प्रबंध
मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़
Navratri 2022: शरदीय नवरत्रि पर्व सोमवार से शुरू हो चुका है। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि के पहले दिन ऊंचे पर्वत पर विराजमान माता वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जम्मू-कश्मीर के कटरा में त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित मां के दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों के लिए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं।

हिंदू पर्व नरात्रि के पहले दिन मां के शैलरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां की अराधना और उपवास करने वाले हर भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। आज के दिन मां शैलरूप अपने सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इस बार पहली बार मंदिरों में दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार किया गया।

ये फोटो आमेर किले के ऐतिहासिक शिला देवी मंदिर की है जहां नवरात्रि पर्व के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। भक्तों में मंदिर में मां के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
नवरात्रि का महत्व
शारदीय नवरात्रि उत्सव देवी दुर्गा और उनके नौ अवतारों को समर्पित है। आज उत्सव के पहले दिन कलश या घटस्थापना घर-घर में की जाती है। संस्कृत में नवरात्रि का अर्थ है 'नौ रात'। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हम साल भर में कुल चार नवरात्रि मनाते हैं जिसमें से दो गुप्त नवरात्रि होती है । उनमें से केवल दो, चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि व्यापक तौर पर मनाया जाता है, क्योंकि वे ऋतुओं की शुरुआत के साथ मेल खाते हैं।
भक्त मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा करते हैं
अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है। भक्त मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा करते हैं। नवरात्रि पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग परंपराएं प्रचलित हैं। लोग अनुष्ठानिक उपवास रखते हैं, प्रत्येक देवी को समर्पित श्लोकों का पाठ करते हैं, भोग लगाते हैं। इस साल, नवरात्रि नौ दिनों तक चलेगी, 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर को समाप्त होगी।












Click it and Unblock the Notifications