JNVST Class 6 Result: घोषित हुआ नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

JNVST Class 6 Result 2023 Declared: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 29 अप्रैल 2023 को किया गया था। जिसके बाद से छात्रों को अपने रिजल्ट का इनतार था, जो खत्म हो गया है। नवोदय विद्यालय समिति ने क्लास 6 के एंट्रेस एग्जाम का परिणाम ऑनलाइन घोषित कर दिया है।

jnvst-class-6-result-2023

परीक्षा परिणाम को NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर घोषित किया गया है। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं नवोदय विद्यालय कक्षा 6 चयन परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, उनके पैरेंट्स या गार्डियन प्रवेश परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

वहीं, JNV Class 6 Result डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करें आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर JNVST 6th Result 2023 का लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- स्क्रीन पर अब एक नए पेज ऑपन होगा, यहां पर आपको अपना रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ भरके सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
- आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित परीक्षा में जो बच्चे सफल घोषित हुए है, उनके परिजन को अब एडमिशन के लिए विद्यालय में संपर्क करना होगा। साथ ही, एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी पहले से तैयार कर लेना चाहिए।

बता दें कि नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में इस साल एडमिशन के लिए छात्र-छात्राओं के चयन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल 2023 को किया था। प्रवेश परीक्षा के आयोजन के बाद NVS JNVST क्लास 6 रिजल्ट 2023 की घोषणा 21 जून को की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+