सिद्धू का बीजेपी पर पलटवार, कहा- अटल-मोदी भी जा चुके हैं पाकिस्तान
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्दू के पाकिस्तान में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने और पाकिस्तान आर्मी चीफ बाजवा को गले लगाने पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तान दौरे पर नवजोत सिंह के वहां के आर्मी चीफ को गले लगाने का वीडियो सामने आते ही भारत में बवाल मचने लगा था और सिद्धू निशाने पर आ गए थे। वहीं, आज सिद्धू ने प्रेस वार्ता के जरिए तमाम विवादों पर बोलते हुए बीजेपी पर पलटवार भी किया।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राज्यसभा चुनाव में नहीं होगा NOTA का इस्तेमाल

उन्होंने कहा कि इसके पहले भी भारत की तरफ से रिश्तों को सुधारने के प्रयास किए गए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी भी बस लेकर लाहौर गए थे। नवजोत सिंह सिद्दू ने कहा कि पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को भारत आने का न्योता भी दिया गया और अटल बिहारी वाजपेयी उनके साथ आगरा भी गए।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने नवाज शरीफ को भी अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया था और नवाज शरीफ की बेटी की शादी के दौरान वो अचानक लाहौर भी चले गए थे। उस वक्त भी पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी हो रही थी और हमारे देश के जवान शहीद हो रहे थे। आशा करता हूं कि पाकिस्तान में नयी सरकार का गठन हुआ है तो दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधरेंगे।
सिद्धू ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित कई कांंग्रेस नेताओं ने इसपर बोला है। ये लोकतंत्र है और सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। सिद्धू ने कहा, 'मुझे 10 बार आमंंत्रित किया गया तब मैंने भारत सरकार से अनुमति मांगी, मुझे अनुमति नहीं मिली और इंतजार कर रहा था। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने वीज़ा दिया।' सिद्धू ने कहा कि सुषमा स्वराज ने रात में फोन कर बताया कि मुझे अनुमति दे दी गई है।
ये भी पढ़ें: बकरीद पर जानवरों को खुले में ना काटने वाले फरमान का मौलानाओं ने किया सपोर्ट












Click it and Unblock the Notifications