कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर ठुकरा कर सिद्धू से मिले प्रशांत किशोर, नए कयासों का दौर हुआ शुरू
नई दिल्ली, 26 अप्रैल: बीते कई दिनों से चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की बात कही जा रही थी। आज (मंगलवार) प्रशांत कांग्रेस ने साफ किया कि वो कांग्रेस में नहीं जा रहे हैं। कांग्रेस में शामिल नहीं होने की बात कहने के कुछ घंटे बाद ही प्रशांत किशोर ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की है। नवजोत सिद्धू ने सोशल मीडिया पर प्रशांत के साथ अपनी फोटो शेयर की है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार शाम को ट्विटर पर अपनी और प्रशांत किशोर की तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों किसी कैफे में बैठे मालूम हो रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए सिद्धू ने लिखा है- मेरे पुराने दोस्त पीके के साथ आज एक शानदार मुलाकात हुई है... पुरानी शराब, पुराना सोना और पुराने दोस्त अभी भी सबसे अच्छे हैं।
सिद्धू का ये ट्वीट पीके के कांग्रेस में ना जाने के ऐलान के कुछ ही घंटे के बाद आया है, ऐसे में कई लोग ये भी कह रहे हैं कि वो ऐसा कर कांग्रेस आलाकमान को अपना गुस्सा जाहिर करना चाह रहे हैं। कई जानकार इसे सिद्धू की कांग्रेस से दूरी बनाने की तरह भी देख रहे हैं।
Had a wonderful meeting with my old friend PK … Old wine , Old gold and Old friends still the best !!! pic.twitter.com/OqOvkJqJmF
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) April 26, 2022
पीके ने किया कांग्रेस में जाने से इनकार
प्रशांत किशोर ने एक ट्वीट कर कहा है, मैंने ईएजी (एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप) के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने के कांग्रेस के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। मुझे लगता है कि मेरे बजाय पार्टी को नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की जरूरत है ताकि परिवर्तनकारी सुधारों के माध्यम से संरचनात्मक समस्याओं को ठीक किया जा सके। बता दें कि बीते दो हफ्ते में प्रशांत किशोर की कांग्रेस हाई कमान के साथ कई बैठक हुई थीं और उनके कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications