Navjot Singh Siddhu: जेल में सिद्धू ने कम किया 34 KG वजन, जल्द दिखेंगे नए अवतार में
Navjot Singh Siddhu: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 रोड रेज केस में एक साल की सजा सुनाई गई थी। वह इस मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। जेल के भीतर अपनी फिटनेस को लेकर सिद्धू काफी सक्रिय हैं और अपने वजन को नियंत्रित करने के लिए काफी अनुशासित जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पिछले 6 महीनों में सिद्धू ने जेल के भीतर सख्त डाइट की बदौलत 34 किलोग्राम वजन कम कर लिया है। सिद्धू के एक करीबी ने दावा किया है कि वह जेल के भीतर रोज दो घंटे योग करते हैं, व्यायाम करते हैं और बहुत ही सख्त डाइट का पालन करते हैं।
Recommended Video

बिल्कुल नई काया में नजर आएंगे सिद्धू
बता दें कि भारत की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू ने 1980-1990 के बीच खेला है। वह 6.2 फीट लंबे हैं और अब उनका वजन 99 किलोग्राम है। फिलहाल उनकी सजा अभी भी 6 महीने बची हुई है। सिद्धू के करीबी और पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा ने बताया कि सिद्धू हर रोज तकरीबन 4 घंटे ध्यान करते हैं, दो घंटे योग, व्यायाम करते हैं, 2-4 घंटे वह रीडिंग करते हैं और सिर्फ 4 घंटे ही सोते हैं। चीमा ने बताया कि जब सिद्धू साहब जब जेल से भीतर आएंगे तो वह बिल्कुल वैसे नजर आएंगे जैसे वह तब थे जब क्रिकेट खेलते थे।

खास डाइड, योग ने बदली काया
चीमा ने बताया कि सिद्धू साहब अब बिल्कुल अपने क्रिकेटर वाले दिन की तरह नजर आते हैं। उन्होंने 34 किलोग्राम वजन कम किया है। अब उनका वजन 99 किलोग्राम है, वह शांत नजर आते हैं, अधिकतर समय ध्यान करते हैं। बता दें कि चीमा ने शुक्रवार को सिद्धू से जेल के भीतर 45 मिनट तक मुलाकात की थी। वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मुझे बताया कि उनका लीवर पहले ठीक नहीं था, अब काफी अच्छा है। बता दें कि सिद्धू फैटी लीवर की समस्या से जुझ रहे थे। उन्हें सुझाव दिया गया था कि वह खास तरह की डाइट का पालन करें, नारियल का पानी पिएं, कैमोमाइल चाय पिएं, बादाम का दूध और रोजमेरी चाय का सेवन करें।

क्लर्क का करते हैं काम
सिद्धू ने फिलहाल चीनी और आटा खाना बंद कर दिया है। वह दिन में सिर्फ एक बार खाते हैं। वह शाम को 6 बजे के बाद कुछ भी नहीं खाते हैं। उन्हें जेल में मुंशी नियुक्त किया गया था ताकि वह क्लर्क के काम कर सकें। वह दिन में कुछ घंटे अपनी इस जिम्मेदारी को पूरा करने में व्यतीत करते हैं। जेल प्रशासन उन्हें कागजी काम करने के लिए देता है। वह इसे हर रोज करते हैं। वह इस काम को बैरेक से ही करते हैं।

दलेर मेंहदी का मिला था जेल में साथ
जेल के नियमों की मानें तो कैदियों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाता है, जिसमे स्किल्ड, सेमी स्किल्ड, और स्किल्ड होते हैं। अनस्किल्ड और सेमी स्किल्ड को हर रोज 40-50 रुपए मिलते हैं। जबकि स्किल्ड को प्रतिदिन 60 रुपए मिलते हैं। सितंबर माह तक सिद्धू को पंजाबी गायक दलेर मेंहदी का साथ मिला हुआ था। दलेर मेहंदी को बैरक नंबर 10 में बंद किया गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था। चीमा ने बताया कि सिद्धू जेल के भीतर अन्य कैदियों से भी बात करते हैं। कई लोग उनसे अंदर मिलने के लिए आते हैं क्योंकि वह सेलेब्रिटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications