Coronavirus को लेकर सिद्धू ने पूछा सवाल, भारत में टेस्ट कम क्यों?

नई दिल्‍ली। भारत में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। अबतक देश में 6000 के करीब कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन इसके बीच भी टेस्टिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अब कम टेस्टिंग को लेकर सवाल पूछे हैं। सिद्धू ने कहा कि 133 करोड़ आबादी में अबतक सिर्फ 1 लाख के आस-पास ही टेस्ट हुए हैं, जो काफी कम हैं।

Coronavirus को लेकर सिद्धू ने पूछा सवाल, भारत में टेस्ट कम क्यों?

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने यूट्यूब चैनल "जीतेगा पंजाब" पर अपना एक वीडियो रिलीज किया है। जिसमें वो कोरोना वायरस को लेकर पंजाब के लोगों से बात करते नजर आ रहे हैं। अपने इस वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र या पंजाब सरकार की आलोचना नहीं की, बस उन्होंने कम टेस्टिंग किए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता ने अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से लगातार जो निर्देश जारी किए जा रहे हैं, उनका पालन करना जरूरी है।

वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि साउथ कोरिया ने निरंतर जांचें करके अपने देश में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोक दिया, जबकि सिंगापुर जैसे देशों ने भी वैसा ही किया। नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा कि हमारे देश में करीब 133 करोड़ की आबादी होने के बावजूद अब तक केवल 1 लाख 14 हजार के आसपास ही टेस्ट हुए हैं और पंजाब की तीन करोड़ की जनसंख्या में अब तक सिर्फ 2500 टेस्ट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि साउथ कोरिया-सिंगापुर में लगातार टेस्ट होने की वजह से कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को रोक दिया।

आपको बता दें कि नवजोत सिद्धू से पहले ऐसे कांग्रेसी नेता नहीं है जो टेस्ट की कमी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इससे पहले भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी ने भी इसको लेकर ट्वीट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लगी। बात अगर पंजाब की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 100 से अधिक केस रिपोर्ट किए जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+