सिद्धू की सुषमा को चिट्ठी, करतारपुर कॉरिडोर के लिए कहा शुक्रिया

नई दिल्ली। पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को चिट्ठी लिखकर करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लिए शुक्रिया कहा है। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने करतारपुर गलियारा निर्माण के लिए इसके लिए केंद्र की सरकार का धन्यवाद किया है।

सिद्धू की सुषमा को चिट्ठी

सिद्धू की सुषमा को चिट्ठी

नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को खत में लिखा है, सिखों और पंजाब के लोगों के लिए ये एक सपने के सच होने जैसा है, मैं इसके लिए केंद्र सरकार के उठाए कदमों की प्रशंसा करता हूं। हमने इस दिशा में अपने कदम बढ़ाकर आस्था और क्षेत्र के लिये प्रेम का एक नया अध्याय लिखा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि यह कार्य निर्विवाद और निहित बदलाव के साथ पाक से हमारे रिश्तों में गर्माहट लाने का काम करेगा। यह एक पुल की तरह वैमनस्यता को मिटाकर दोनों पड़ोसी देशों के लिये शांति का काम करेगा।

पाक पीएम की भी तारीफ की

पाक पीएम की भी तारीफ की

नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत की सरकार के साथ-साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बंदा जांचा-परखा है और चाहता है कि दोनों देशों को बीच संबंध बेहतर हों। बता दें कि पाकिस्तान में इमरान खान 28 नवंबर को और भारत में राष्ट्रपति कोविंद और पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह 26 नवंबर को कोरिडोर का शिलान्यास करेंगे।

इमरान ने सिद्धू को बुलाया

इमरान ने सिद्धू को बुलाया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर शिलान्या ससमारोह के लिए पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को न्योता भेजा है। इमरान खान ने सिद्धू को पाकिस्तान आकर कोरिडोर के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए दावत दी है। सिद्धू ने कहा कि अगर पाकिस्तान के पीएम करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास में उन्हें बुलाएंगे तो वे जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+