सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने भी छोड़ा भाजपा का साथ
पंजाब। पंजाब में लंबे समय तक भाजपा का अहम चेहरा रहे नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी छोड़ने के करीब एक महीना बाद आज उनकी पत्नी नवजोत कौर ने भी भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह दिया।

क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के 18 जुलाई को राज्यसभा से इस्तीफा देने के साथ ही ये साफ हो गया था कि सिद्धू अब ज्यादा समय सॉतक पार्टी के साथ नहीं रहेंगे। ऐसे में भाजपा से ही विधायक उनकी पत्नी के नवजोत कौर के भी पार्टी छोड़ने की चर्चाएं होने लगी थी।
नवजोत सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफे के बाद 14 सितंबर को भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह के साथ अपनी नई पार्टी 'आवाज ए पंजाब' बना ली है। हालांकि सिद्धू के 'आम आदमी पार्टी' में जाने की भी चर्चाएं रहीं लेकिन नई पार्टी के एलान के बाद सारी बातों पर विराम लग गया।
पिछले कई दिनों से सिद्धू को लेकर चर्चाएं हैं कि वो कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी तक ये सिर्फ कयास ही हैं। अब उनकी पत्नी नवजौत कौर के भाजपा से इस्तीफे के बाद माना जा रहा है कि सिद्धू एक-दो दिन में पंजाब विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी की भूमिका को लेकर बड़ा एलान कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications