पंजाब चुनाव से पहले सिद्धू ने बनाया नया फ्रंट, विरोधियों की बढ़ाएंगे मुश्किल
अमृतसर। बीजेपी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में जाने के कयासों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने नया फ्रंट बनाया है। उनकी पत्नी ने इसका ऐलान किया।

पंजाब में नया फ्रंट
नवजोत कौर सिद्धू ने बताया कि परगट सिंह और बैंस भाईयों के साथ मिलकर ये फ्रंट गठित किया गया है। उनका ये फ्रंट पंजाब के खिलाफ करने वालों को घेरेगा। पंजाब चुनाव से ठीक पहले नवजोत सिंह सिद्धू के इस कदम ने सबको चौंका दिया है।
नवजोत कौर सिद्धू ने नए फ्रंट के गठन का ऐलान करते हुए बताया कि उनके साथ अकाली दल से निकाले गए नेता परगट सिंह भी शामिल हैं। साथ ही बैंस भाइयों को भी इस फ्रंट में जोड़ा गया है।
इस नए फ्रंट का नाम आवाज-ए-पंजाब रखा गया है। नए फ्रंट के ऐलान के साथ नवजोत कौर सिद्धू ने बताया इसके निशाने पर वहीं होंगे जो पंजाब के खिलाफ काम करेंगे।
सिद्धू की पत्नी ने किया नया फ्रंट बनाने का ऐलान
बता दें कि नवजोत कौर सिद्धू बीजेपी की विधायक थी लेकिन हाल ही में उन्होंने बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया। उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू भी बीजेपी की ओर से राज्यसभा सांसद थे लेकिन उन्होंने भी इससे इस्तीफा दे दिया था।
संभावना इस बात की थी कि ये सभी लोग आम आदमी पार्टी में जाएंगे लेकिन इस पर आखिरी फैसला नहीं हुआ।
ऐसे में अब नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी ने नए फ्रंट के गठन का ऐलान करके साबित कर दिया कि वह आने वाले चुनाव में दूसरी पार्टियों से दो-दो हाथ के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications