हाथ का अंगूठा कटा तो लगवाया पैर का अंगूठा, हो गया बिल्कुल फिट

ऋषि कर्णे तीन साल के बच्चे और पत्नी और माता-पिता के साथ कालंबोली में रहते हैं। वो अपने अंगूठे को लेकर काफी परेशान हो गए थे

नई दिल्ली। एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमे हाथ का अंगूठा कट जाने पर वहा पर पैर का अंगूठा लगाया गया। यह मामला नवी मुंबई का है जहां एक मजदूर के पैर के अंगूठे को हाथ के अंगूठे की जगह पर ट्रांसप्लांट किया गया है।

हाथ का अंगूठा कटा तो लगवाया पैर का अंगूठा, हो गया बिल्कुल फिट

35 साल के ऋषि कर्णे का काम के दौरान मशीन से दाए हाथ का अंगूठा कट गया था। जिस वजह से उनको अपनी नौकरी जाने का डर हो गया। वो इस वजह से परेशान हो गए कि पैसे कहां से आएंगे घर का खर्च कैसे चलेगा। बिना अंगूठे के वो कोई काम नहीं कर पा रहे थे। वो ठीक तरीके से जोर भी नहीं लगा पा रहे थे।

ऋषि कर्णे तीन साल के बच्चे और पत्नी और माता-पिता के साथ कालंबोली में रहते हैं। वो अपने अंगूठे को लेकर काफी परेशान हो गए थे। उन्हें बाए हाथ से भोजन करना पड़ता था। दाए हाथ का अंगूठा कट जाने की वजह से वो कोई भी काम ठीक ढंग से नहीं कर पाते थे।

जिसके बाद डॉक्टरों ने ऋषि कर्णे को सलाह दी कि उनका हाथ का अंगूठा नया लगाया जा सकता है। डॉक्टरों ने बताया कि पैर के अंगूठे को हाथ के अंगूठे की जगह ऑपरेश कर लगाई जा सकती है। इस प्रक्रिया को अल्ट्रा रेयर प्रोसिजर कहते है। जिसमें 6 घंटे का वक्त लगेगा। डॉक्टरों ने इस ऑपरेशन के रिस्क के बारे में भी ऋषि कर्णे को बताया कि ऐसा भी हो सकता है कि पैर का अंगूठा भी चला जाए और हाथ का अंगूठा भी ठीक ना हो।

अपने परिवार के लोगों से सलाह के बाद ऋषि कर्णे ने ऑपरेशन कराया अब उनके पैर का अंगूठा हाथ के अंगूठे की जगह लग गया है। डॉक्टरों ने उनसे कहा है कि एक महीने के के बाद वो अपना सारा काम कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+