Naveen Shekharappa: यूक्रेन में भारतीय बेटे की मौत, जानिए कौन था रूस की गोली का निशाना बना स्टूडेंट?
Naveen Shekharappa: यूक्रेन में भारतीय बेटे की मौत, जानिए कौन था रूस की गोली का निशाना बना स्टूडेंट?
बेंगलुरू, 01 मार्च । रूस और यूक्रेन की लड़ाई के बीच सैकड़ों बेगुनाह अब तक अपनी जान गवां चुके हैं। भारत की सरकार वहां पर फंसे हुए भारतीय छात्रों को निकालने के लिए आपरेशन गंगा चला रही हैं इस सबके बावजूद अभी भी भारी संख्या में वहां भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। मंगलवार को एक भारतीय छात्र रूसी सैनिकों की गोली का शिकार हो गया। ये दिवंगत होने वाला छात्र नवीन शेखरप्पा कर्नाटक का रहने वाला था, जो यूक्रेन में पढ़ाई करने गया था।

कर्नाटक का ये लाल यूक्रेन पढ़ने गया था डॉक्टरी की पढ़ाई
सरकार ने मंगलवार को पुष्टि की पूर्वी यूक्रेन के खार्किव शहर में गोलाबारी की चपेट में आने से एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। छात्र की पहचान कर्नाटक के 20 वर्षीय नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के रूप में हुई है। वह खार्किव में खार्किव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में चौथे वर्ष के मेडिकल छात्र था।
Recommended Video

पास की दुकान में खरीदने गया था खाने का सामान
विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई सूचना के अनुसार मंगलवार को नवीन अपने लिए खाने का सामान खरीदने के लिए पास की दुकान पर गया था। इसी दौरान वो रूसी सेना की गोलियों का शिकार हुआ और उसकी मौत हो गई । बाद में उसके दोस्त को एक स्थानीय अधिकारी का फोन आया कि उसकी (नवीन) की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नवीन पास की दुकान में खाने का सामान खरीदने के लिए लाइन में लगा हुआ था तभी उस पर अटैक हुआ।

जानें कैसे हुई नवीन की मौत की पुष्टि
नवीन के पिता शेखरप्पा ज्ञानगउदर से कर्नाटक के सीएम बोम्बई ने ये फोन पर वार्ता की और उन्हें सात्वनां दी। नवीन के परिवार को जब उसकी मौत की खबर सुनाई दी तो उन्होंने पूछा कि कैसे ये कह सकते हैं कि वहां मरने वाला छात्र उनका बेटा नवीन ही है। जिस पर मंत्रालय ने बताया कि वहां मौजूद नवीन के दोस्तों ने इसकी पुष्टि की है।

दो दिन पहले घर वालों से हुईं थी वीडियो कॉल पर बात
जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार बेसुध सा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दो दिन पहले ही वीडियो कॉल पर नवीन की उसके परिवार वालों से बात हुई थी। उसने परिवार वालों को कहा था कि वो बिलकुल ठीक है और जल्द ही घर वापस आएगा।

परिवार वाले कर रहे नवीन के पार्थिक शरीर का इंतजार
यूक्रेन के समयानुसार मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे नवीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह एक किराना दुकान के सामने कतार में खड़ा था तभी रूसी सेना ने लोगों पर गोलियां चलाईं। श्रीधरन गोपालकृष्णन ने कहा, जो नवीन के छात्रावास के साथी थे। उसके शव के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। हम में से कोई भी अस्पताल जाने में सक्षम नहीं था, शायद इसे अभी वहीं रखा गया है। चहीं नवीन के परिवार वाले अपने बेटे के वापस आने की राह तक रहे थे लेकिन अब तो उन्हें संदेह है कि उसके बेटे का मृत चेहरा भी उन्हें देखने को मिलेगा या नहीं ?

नवीन शेखरप्पा प्रोफाइल
रूसी बमबारी में मरने वाला पहला भारतीय छात्र
नाम-नवीन शेखरप्पा
पता- हावेरी, कर्नाटक
उम्र- 21 साल
कोर्स- मेडिकल,4th ईयर
मौत- खरकीव, यूक्रेन वार जोन












Click it and Unblock the Notifications