बीजद ने नौ लोकसभा, 54 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, नवीन पटनायक दो सीटों से लड़ेंगे

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को राज्य की लोकसभा और 54 विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। राज्य में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होने हैं। बीजद की ये उम्मीदवारों की ये पहली लिस्ट है।

lok sabha elections 2019, Naveen Patnaik, odisha, bjd, odisha assembly elections, नवीन पटनायक, लोकसभा चुनाव 2019, बीजद

नवीन पटनायक अपने दो सीटों पर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पहले चरण में गंजम जिले की हिंजली विधानसभी सीट से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपुर विधानसभा सीट पर भी पटनायक चुनाव लड़ेंगे। हिंजली विधानसभा सीट आस्का लोकसभा तो बीजेपुर विधानसभा सीट बरगड़ लोकसभा के अन्तर्गत आती है।

ओडिशा में इस बार 11 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ होना है। ओडिशा की 21 लोकसभा और 147 विधानसभा की सीटों पर पहले चरण 11 अप्रैल, दूसरा 18 अप्रैल, तीसरा 23 अप्रैल और आखिरी चरण 29 अप्रैल को चुनाव होना है। 2014 में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बीजेडी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए लोकसभा की 21 में से 20 तो विधानसभा की 147 में से 117 सीट जीतने में कामयाब हुई थी। बता दें कि नवीन पटनायक ने आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+