Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वरिष्ठ कांग्रेस नेता बोले- प्रियंका लीड करें....नहीं तो 24 घंटे में टूट जाएगी पार्टी

नई दिल्ली- कांग्रेस में गांधी परिवार के किसी सदस्य को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने की मांग जोड़ पकड़ने लगी है। यूं कहें कि पार्टी में एक लॉबी इसके लिए पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है, जो राहुल गांधी की जगह प्रियंका गांधी वाड्रा को ही अध्यक्ष बनाने की मुहिम चला रहा है। इसी कड़ी में अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह भी कूद पड़े हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि अगर गांधी परिवार से अलग किसी व्यक्ति को पार्टी की कमान सौंपी गई, तो पार्टी में विभाजन को रोकना नामुमकिन होगा।

फैसला बदले परिवार- नटवर

फैसला बदले परिवार- नटवर

नटवर सिंह ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस अध्यक्ष के लिए फिट बताते हुए, यूपी के सोनभद्र मामले का हवाला दिया है। उन्होंने कहा है कि, "आपने देखा होगा कि उन्होंने (प्रियंका) उत्तर प्रदेश के एक गांव में क्या किया। यह अद्भुत था। वह वहीं रुकीं और जो करना चाहती थीं, वह किया।" उन्होंने किसी गांधी को अध्यक्ष नहीं बनाए जाने की राहुल की नसीहत पर कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली से फिर से विचार करने की अपील भी की है। प्रियंका को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना के बारे में उन्होंने कहा, "यह प्रियंका पर निर्भर करता है, क्योंकि उनके भाई (राहुल गांधी) ने कहा था कि गांधी परिवार से कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेगा। अब परिवार को फैसला बदलना होगा और केवल वे ही ऐसा कर सकते हैं।"

'गांधी' के बिना 24 घंटे में टूट जाएगी पार्टी- नटवर

'गांधी' के बिना 24 घंटे में टूट जाएगी पार्टी- नटवर

नटवर सिंह भी कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल हो गए हैं, जो किसी गैर-गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर बार-बार चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर गांधी परिवार के बाहर से किसी को चुना जाता है तो 24 घंटे के अंदर "कांग्रेस टूट जाएगी।" कांग्रेस नेता सिंह ने कहा है कि, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की 134 साल पुरानी पार्टी के पास अध्यक्ष नहीं है। मुझे नहीं लगता कि गांधी परिवार के अलावा किसी और को अध्यक्ष चुना जाना चाहिए।"

प्रणब मुखर्जी के बेटे भी कर चुके हैं यही मांग

प्रणब मुखर्जी के बेटे भी कर चुके हैं यही मांग

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी भी प्रियंका के समर्थन में खुलकर बोल चुके हैं। वे प्रियंका से गुजारिश कर चुके हैं कि लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को वो नजरअंदाज न करें। उनका दावा है कि पूरे देश के कार्यकर्ता यही चाहते हैं कि राहुल गांधी की जगह प्रियंका को ही पार्टी का नेतृत्व करने के लिए आगे आना चाहिए।

अनिल शास्त्री भी कर चुके हैं वकालत

अनिल शास्त्री भी कर चुके हैं वकालत

एक और पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री ने भी हाल ही में कहा था कि मौजूदा परिस्थितियों में प्रियंका ही पार्टी को लीड करने के लिए सबसे बेहतर होंगी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, "अब राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे को लेकर अडिग हैं, ऐसे में यह पार्टी के लिए अस्तित्व का सवाल बन गया है। और अगर पार्टी को बचाना है, तो हमें जल्द से जल्द एक अध्यक्ष चाहिए। कांग्रेस पार्टी की अगुवाई करने के लिए प्रियंका गांधी से बेहतर व्यक्ति कोई नहीं हो सकता और एआईसीसी उनका चुनाव करे।" एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा है कि प्रियंका के अलावा किसी को अध्यक्ष नहीं बनाना चाहिए। वो 100 फीसदी स्वीकार हैं। शास्त्री ने भी नटवर की तरह ही आशंका जताई थी कि अगर किसी और को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया तो पार्टी का एक धड़ा उसे नहीं मानेगा, जिसके चलते पार्टी बिखर भी सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+