Bharat Bandh Today: ट्रेड यूनियनों का भारत बंद, प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा में रोकी ट्रेन
नई दिल्ली। देश के कई ट्रेड यूनियन और संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है, जिसका असर दिखने भी लगा है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक ईस्ट मिदनापुर में प्रदर्शनकारियों ने ट्रांसपोर्ट को रोकना शुरू कर दिया है, बंद समर्थकों ने NH-41 को जाम कर दिया है, इसके अलावा हावड़ा में ट्रेन भी रोक दी गई है।
केंद्र सरकार की 'एंटी नेशनल' व्यवस्था के खिलाफ भारत बंद
आपको बता दें कि केंद्र सरकार की 'एंटी नेशनल', अर्थव्यवस्था विरोधियों नीतियों के खिलाफ इस बंद को बुलाया गया है, संगठन की ओर से दावा किया गया है कि इस भारत बंद में 25 करोड़ लोग शामिल होने वाले हैं।
'केंद्र सरकार की ओर से जन विरोधी नीतियों को लागू किया जा रहा है'
जिन ट्रेड यूनियन ने भारत बंद बुलाया है, उनका दावा है कि केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक और जन विरोधी नीतियों को लागू किया जा रहा है, यहीं नहीं केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे लेबर लॉ का भी विरोध किया जा रहा है, स्टूडेंट यूनियन की ओर से शिक्षण संस्थानों में फीस बढ़ाने का विरोध किया जा रहा है, यूनियन की मांग है कि केंद्र सरकार का कर्मचारियों से बातकर नीतियों को आगे बनाना चाहिए ना कि बिना परामर्श के ही इसे लागू कर देना चाहिए।
Recommended Video

13 प्वाइंट की मांग
यूनियन की तरफ से 13 प्वाइंट की मांग रखी गई है, जिनमें बेलगाम महंगाई, पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम, बेरोजगारी, महंगाई पर काबू पाने के लिए नीति बनाना शामिल है। यूनियन की मांग है कि यूनियन मजदूरों की न्यूनतम तन्ख्वाह 21 हजार रुपये प्रति माह होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications