एकता दिवस: PM मोदी बोले- सरदार पटेल ने 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया
एकता दिवस: PM मोदी बोले- सरदार पटेल ने 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर: देशभर में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है। इस दिन को बीजेपी राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश में कहा है, ''एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लिए जीवन का हर पल जिसने समर्पित किया, ऐसे राष्ट्र नायक सरदार वल्लभभाई पटेल को आज देश अपनी श्रद्धांजली दे रहा है।'' पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''सरदार वल्लभभाई पटेल सिर्फ इतिहास में ही नहीं, बल्कि हम देश वासियों के हृदय में भी हैं। आज देशभर में एकता का संदेश लेकर आगे बढ़ रहे हमारे ऊर्जावान साथी, भारत की अखंडता के प्रति, अखंड भाव के प्रतीक हैं।''

Recommended Video
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ये भावना देश के अलग-अलग कोने में देखने को मिल रही है। ये भावना राष्ट्रीय एकता परेड में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर हो रहे आयोजनों में भी देखने को मिल रही है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि सरदार साहब हमारे देश को एक शरीर के रूप में देखते थे। एक जीवंत इकाई के रूप में देखते थे। इसलिए, उनके 'एक भारत' का मतलब ये भी था, कि जिसमें हर किसी के लिए एक समान अवसर हों, एक समान सपने देखने का अधिकार हो।
पीएम नरेंद मोदी ने आगे कहा, आजाद भारत के निर्माण में सबका प्रयास जितना तब प्रासंगिक था, उससे कहीं अधिक आजादी के इस अमृतकाल में होने वाला है। आजादी का ये अमृतकाल सरदार साहब के सपनों के भारत के नवनिर्माण का है।
पीएम मोदी बोले, ''एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करते हुए आज देश भर में सामाजिक, आर्थिक और संवैधानिक एकीकरण का महायज्ञ चल रहा है। आज से कई दशक पहले, उस दौर में भी, उनके (सरदार पटेल) आंदोलनों की ताकत ये होती थी कि उनमें महिला-पुरुष, हर वर्ग, हर पंथ की सामूहिक ऊर्जा लगती थी।''












Click it and Unblock the Notifications