राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने राष्ट्रीय चिकित्सा विनियम 2023 पर लगाई रोक, तत्काल प्रभाव से लागू
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने "राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी (व्यावसायिक आचरण) विनियम, 2023 पर रोक लगा दी है। यह रोक तत्काल प्रभाव से लागू है। इसके तहत राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने डॉक्टरों को केवल जेनेरिक दवाएं लिखने के सरकारी आदेश पर रोक लगा दी है।
बता दें कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने हाल ही में डॉक्टरों के लिए जेनेरिक दवाइयां लिखना जरूरी कर दिया था। लेकिन अब आयोग ने इस फैसले पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. अब डॉक्टर जेनेरिक दवाइयों के अलावा दूसरी दवाएं भी लिख सकेंगे। इस संबंध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA)ने केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से संपर्क किया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications