National Mango Day: आम सबसे पहले कहां पाया गया, 'फलों के राजा' के बारे में ये 5 बातें शायद ही जानते होंगे आप
National Mango Day: आम सबसे पहले कहां पाया गया, 'फलों के राजा' के बारे में ये 5 बातें शायद ही जानते होंगे आप
नई दिल्ली, 22 जुलाई: क्या भारत में आम के बिना गर्मी के बारे में सोचा जा सकता है, गर्मी आते ही सबके दिमाग में आम को खाने को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ जाती है। गर्मियों में हमारे खाने में सबसे प्रमुख और पसंदीदा चीज आम ही होती है। मैंगो शेक हो, केक हो, आइसक्रीम हो, सलाद हो, चटनी हो या अचार, आम तो गर्मी में हर वक्त खाया जाता है। गर्मी के मौसम में हमारे पसंदीदा फलों की सूची में आम सबसे टॉप लिस्ट पर होता है। अच्छी बात ये है कि आम को सेलिब्रेट करने के लिए हमारे पास एक खास दिन भी है। जी हां, आज नेशनल मैंगो डे है। 22 जुलाई को हर साल देशभर में आम दिवस मनाया जाता है। आम का साइंटिफिक नाम ''Mangifera Indica'' है। तो आइए इस खास दिन पर हम आपको आम के बारे में 5 ऐसी बातें बताएंगे, जो शायद ही जानते होंगे आप।
Recommended Video

1. आम का इतिहास- नेशनल मैंगो डे कब से मनाया जा रहा है, इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। आम का एक लंबा इतिहास है। ऐसा माना जाता है कि आम की उत्पत्ति सबसे पहले भारत, बर्मा (वर्तमान म्यांमार) और अंडमान द्वीप समूह में हुई थी। भारत में सबसे पहले आम को लगभग 5 हजार साल पहले उगाया गया था। इसका जिक्र भारतीय लोककथाओं और धार्मिक संस्कारों में दिखता है। कहा जाता है कि एक पूरा आम का बगीचा स्वयं बुद्ध को उपहार में दिया गया था।
2. आम शब्द कहां से लिया गया है? - मैंगो शब्द को अंग्रेजी और स्पेनिश भाषी देशों में जाना जाता है। मैंगो शब्द की उत्पत्ति तीन भाषाओं से हुई है। पुर्तगाली शब्द मंगा, मलय शब्द 'मंगा' और तमिल शब्द 'मंगके' से मिलकर मैंगो बना है। हालांकि इसमें सबसे ज्यादा मलय शब्द 'मंगा' से लिया गया है, जिसे पुर्तगालियों ने मसाला व्यापार के लिए 1498 में केरल पहुंचने पर इस्तेमाल किया था।
3. आम तीन देशों का राष्ट्रीय फल और पेड़ है। भारत, पाकिस्तान और फिलीपींस इन तीनों देशों का राष्ट्रीय फल आम और नेशनल ट्री आम का पेड़ है। वहीं बांग्लादेश में राष्ट्रीय वृक्ष आम का पेड़ है।
4. आम हेल्थ के लिए भी फायदेमंद: आम में लगभग 20 अलग-अलग विटामिन और खनिज होते हैं, इसलिए आप इसे एक सुपरफूड भी कह सकते हैं। 3 से 4 आम सिर्फ 70 कैलरी होता है। वहीं 3-4 आम अगर आप डेली खाते हैं तो आपके शरीरा को 50 फीसदी विटामिट सी, 8% विटामिन ए और बी मिल जाएंगे।
5. आम का पेड़ लगाने के बाद उसका पहला फल लगभग 4 साल के बाद आता है। आम के पेड़ 300 सालों तक भी फल दे सकते हैं। आम का पेड़ काफी लंबे वक्त तक जीवित रहते हैं। आम के पेड़ के विभिन्न चिकित्सा लाभ भी हैं। पेड़ के अलग-अलग भागों का उपयोग कई बीमारियों के उपचार या निवारक उपायों के रूप में किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications