नेशनल हाइवे पर 500 पुराने के करेंसी नोट होंगे मान्य
विमुद्रीकरण के बाद लगातार फैसले बदल रही केंद्र सरकार ने फिर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल टैक्स और 500 रुपए के करेंसी नोट के संबंध में नए आदेश जारी किए हैं।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित टोल टैक्स डेबिट और क्रेडिट कार्डों से दिया जा सकता है। कहा गया कि पेमेंट इ- वॉलेट के जरिए भी किया जा सकता है।
सरकार की ओर से कहा गया कि 15 दिसंबर तक 500 रुपए के नोट स्वीकार किए जाएंगे।

पहले खबर थी कि...
गौरतलब है कि इससे पहले खबरें आ रही थी कि 500 रुपए के नोट टोल नाकों पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि सरकार की ओर से स्पष्ट किए जाने के बाद स्थिति साफ हो गई है।
बता दें कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्र के नाम किए गए संबोधन में इस बात की घोषणा की थी कि 500 और 1,000 रुपए के करेंसी नोट विमुद्रीकृत कर दिए गए हैं।
इसके बाद से 2 दिसबंर की मध्यरात्रि तक के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स नहीं लिए जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications