National Education Policy: राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्या है? इसमें क्या-क्या प्रावधान है? जानें 5 अहम बातें
National Education Policy: भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के जरिए शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव करने की कोशिश की है। इसका मुख्य उद्देश्य है- एक ऐसी शिक्षा प्रणाली तैयार करना जो भारतीय मूल्यों पर आधारित हो और भारत को एक वैश्विक ज्ञान शक्ति (Global Knowledge Superpower) बनाने में मदद करे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, भारत की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने का एक व्यापक ढांचा है। इसका उद्देश्य शिक्षा को अधिक समग्र, लचीला और बहुविषयी बनाना है। इसमें 21वीं सदी की जरूरी क्षमताओं, बुनियादी साक्षरता और गणना कौशल और वोकेशनल ट्रेनिंग पर खास जोर दिया गया है। आइए जानें राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़ी 5 अहम बातें?

🔴 1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पांच मूल स्तंभ (5 Guiding Pillars)
NEP 2020 की नींव इन पांच स्तंभों पर रखी गई है-
- Access (पहुंच) - हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना।
- Equity (समानता) - सभी को बराबरी के अवसर देना।
- Quality (गुणवत्ता) - बेहतर और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना।
- Affordability (सुलभता) - सभी वर्गों के लिए शिक्षा किफायती बनाना।
- Accountability (जवाबदेही) - शिक्षा व्यवस्था को जिम्मेदार और पारदर्शी बनाना।
🔴 2. स्कूल शिक्षा में बदलाव
- 5+3+3+4 ढांचा: पहले का 10+2 सिस्टम बदलकर अब 5+3+3+4 स्ट्रक्चर किया गया है। इसमें 3 साल की प्री-प्राइमरी शिक्षा भी जोड़ी गई है। यानी अब 3 से 18 साल तक के बच्चों की पढ़ाई को एकसाथ जोड़ा गया है।
- Foundational Literacy & Numeracy (आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता): हर बच्चे को पढ़ने-लिखने और गिनती की बुनियादी योग्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
- मातृभाषा (Mother Tongue) में पढ़ाई: कक्षा 5 तक बच्चों को उनकी मातृभाषा या क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाने पर जोर दिया गया है।
- व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education): छठी कक्षा से ही बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा (जैसे कौशल, इंटर्नशिप, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) दी जाएगी।
- आकलन (Assessment) में सुधार: बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट सिस्टम को बदलकर 360 डिग्री रिपोर्ट कार्ड लाया जाएगा, जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे की अन्य क्षमताएं (जैसे खेल, कला, नेतृत्व आदि) भी शामिल होंगी।
- शिक्षक प्रशिक्षण (Teacher Training): शिक्षकों की ट्रेनिंग और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
🔴 3. उच्च शिक्षा (Higher Education) में सुधार
- बहुविषयक शिक्षा (Multidisciplinary Education): छात्र किसी एक विषय तक सीमित नहीं रहेंगे, वे अलग-अलग विषयों को मिलाकर पढ़ पाएंगे।
- राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (National Research Foundation): शोध और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए खास संस्थान बनाए जाएंगे।
- प्रौद्योगिकी एकीकरण (Technology Integration): पढ़ाई-लिखाई में टेक्नोलॉजी का अधिक इस्तेमाल किया जाएगा।
- हायर एजुकेशन में ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो: 2035 तक उच्च शिक्षा में दाखिले की दर (GER) को 50% तक ले जाने का लक्ष्य।
- संस्थागत स्वायत्तता (Institutional Autonomy): कॉलेज और यूनिवर्सिटी को ज्यादा स्वतंत्रता दी जाएगी।
🔴 4. नीति का मुख्य लक्ष्य
- 2030 तक स्कूल शिक्षा में 100% ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो यानी GER हासिल करना।
- 2047 तक भारत को "विकसित भारत" बनाने में शिक्षा को आधार बनाना।
- बच्चों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि क्रिटिकल थिंकिंग, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, सहानुभूति और सांस्कृतिक मूल्यों को भी विकसित करना।
- हर छात्र को जीवन कौशल (Life Skills) और रोज़गार से जुड़ी स्किल्स (Job-oriented Skills) देना।
🔴 5. हर उम्र के छात्रों को क्या पढ़ाने पर जोर
फाउंडेशनल स्टेज (3-8 वर्ष): खेल और गतिविधियों पर आधारित शिक्षा।
प्रिपरेटरी स्टेज (8-11 वर्ष): पढ़ना, लिखना और गणित की बुनियादी स्किल्स पर जोर।
मिडिल स्टेज (11-14 वर्ष): अनुभवात्मक शिक्षा और क्रिटिकल थिंकिंग का विकास।
सेकेंडरी स्टेज (14-18 वर्ष): बहुविषयी अध्ययन और छात्र को विषय चुनने की आजादी।
🔴 6. कार्यान्वयन (Implementation)
चरणबद्ध तरीके से लागू करना: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को अलग-अलग चरणों में लागू किया जा रहा है, जिसमें समय-समय पर अपडेट और सुधार भी किए जा रहे हैं।
राज्यों और संस्थानों की स्वायत्तता: राज्यों और शैक्षणिक संस्थानों को अपनी ज़रूरतों के अनुसार नीति को अपनाने और लागू करने की स्वतंत्रता दी गई है।
शिक्षक प्रशिक्षण: नए शिक्षा तंत्र को सफल बनाने के लिए शिक्षक प्रशिक्षण और उनके व्यावसायिक विकास पर विशेष जोर दिया गया है।
आसान शब्दों में कहें तो NEP का उद्देश्य शिक्षा को सिर्फ डिग्री पाने का जरिया नहीं, बल्कि जीवन को संवारने और देश को आगे बढ़ाने का माध्यम बनाना है।












Click it and Unblock the Notifications