बीजेपी से खुश हैं किसान, कृषि कानूनों के समर्थन में खड़ा है देश- नरेंद्र सिंह तोमर

नई दिल्ली, सितंबर 20। कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और किसानों का अड़ियल रूख जारी है। पिछले एक साल से एक तरफ तो किसानों का आंदोलन जारी है तो वहीं केंद्र सरकार भी इन कानूनों को वापस नहीं लेने की ठान चुकी है। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एकबार फिर साफ किया है कि बीजेपी सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने 2014 के बाद से किसानों के हित में ही और उनकी आय को दोगुनी करने की दिशा में काम किया है।

Narendra singh tomar

पूरा देश कृषि कानूनों के साथ खड़ा है- तोमर

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों की नाराजगी को लेकर कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए जो फैसले लिए हैं, उससे वो काफी खुश हैं, सरकार के प्रति किसानों में कोई नाराजगी नहीं है। तोमर ने कहा कि सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि पूरा देश तीनों कृषि कानूनों के साथ खड़ा है।

'प्रदर्शनकारियों को प्रस्ताव पेश करने का दिया है ऑफर'

आपको बता दें कि पिछले एक साल के अंदर किसानों और केंद्र सरकार के बीच 11 राउंड की बातचीत हो चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसको लेकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अभी तक 11 राउंड की बातचीत में कोई निष्कर्ष नहीं निकला है, लेकिन हम फिर भी प्रदर्शनकारियों को अपना प्रस्ताव पेश करने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वो ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं।

शनिवार को किसान आंदोलन को हुए 296 दिन

आपको बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन दिल्ली के सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर 296 दिनों से चल रहा है। किसानों ने इस आंदोलन के दौरान सर्दी, गर्मी और बारिश के मौसम देख लिए हैं। इन तीनों ही मौसम में किसानों का हुजूम दिल्ली के बॉर्डर से हटने को तैयार नहीं है। किसान किसी भी हाल में कृषि कानूनों को वापस लिए जाने से कम पर राजी नहीं हैं और सरकार कानूनों को रद्द करने के पक्ष में नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+