सियाचिन के शेर के लिए जारी है देश में दुआओं का सिलसिला

नई दिल्‍ली। सियाचिन में छह दिन तक 25 फीट बर्फ के नीचे जिंदगी की जंग लड़ने वाले लांस नायक हनुमनथप्‍पा की जिंदगी के लिए देशभर में दुआओं का सिलसिला जारी है।

siachin-lance-naik-hanumanthappa

बॉलीवुड से लेकर आम आदमी तक उनकी जिंदगी के लिए भगवान से दुआएं मांग रहा है। हनुमनथप्‍पा फिलहाल कोमा में हैं और उनके लिए अगले 24 घंटे काफी अहम हैं।

लांस नायक हनुमनथप्‍पा इस समय दिल्‍ली के आर्मी हॉस्पिटल में हैं और डॉक्‍टर्स की टीम उनकी निगरानी कर रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी स्थित‍ि के बारे में हालचाल रहे हैं।

इससे अलग बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने भी एक पोस्‍ट किया। इस पोस्‍ट में उन्‍होंने हनुमनथप्‍पा के जज्‍बे को सलाम किया है। साथ ही एक सवाल भी किया कि क्रिकेट, फिल्‍म प्रमोशन और दूसरी खबरें ट्रेंड कर रही हैं लेकिन हनुमनथप्‍पा के बारे में कोई बात क्‍यों नहीं कर रहा है।


अमिताभ से अलग आमिर खान ने भी हनुमनथप्‍पा के लिए प्रार्थनाएं की हैं। वहीं देश के अलग-अलग हिस्‍सों में कहीं मंदिरों में हवन हो रहे हैं तो कहीं स्‍कूलों में बच्‍चे उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

काफी अर्से बाद यह मौका आया है जब देश के सभी देशवा‍सी एक मकसद के लिए एक साथ प्रार्थना में शामिलहैं।

19 मद्रास रेजीमेंट के हनुमनथप्‍पा वेंटीलेटर पर हैं और डॉक्‍टर्स के मुताबिक आने वाले 24 घंटे उनके लिए निर्णायक साबित हो सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+