नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' कहने पर प्रज्ञा ठाकुर पर भड़कीं सोनिया, जमकर सुनाई BJP को खरी-खरी
Recommended Video
नई दिल्ली। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे को देशभक्त संबंधी बयान पर मचे विवाद के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और हैरान करने वाला है, इसकी जितनी निंदा की जाए कम ही है, हमारी पार्टी ने इस मुद्दे पर वह सब कुछ कहा जो कहा जाना चाहिए था।

इस बीच बीजेपी ने इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि साध्वी प्रज्ञा के बयान का बीजेपी समर्थन नहीं करती है, इसके साथ ही जोड़ा कि वे अब किसी चर्चा में शामिल नहीं होगी,भाजपा ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की समिति से हटा दिया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी साधा बीजेपी पर निशाना
जबकि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि साध्वी ने जो कहा कि वह दरअसल बीजेपी और आरएसएस के दिल की बात है, मैं इसमें क्या कह सकता हूं? यह किसी से छिपा नहीं है, मैं उन पर एक्शन की मांग कर अपने समय को खराब नहीं करना चाहता।
आपको बता दें कि लोकसभा में जब एसपीजी अमेंडमेंट बिल पर चर्चा के दौरान डीएमके के सांसद ए. राजा गोडसे के एक बयान का हवाला दे रहे थे कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा तो साध्वी प्रज्ञा ने उन्हें टोक दिया था, उन्होंने कहा कि आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते.' हालांकि, प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लोकसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications