नरोदा पाटिया: 'ऐसे लोग निर्दोष छूटें तो दिल दुखेगा ही.'
नरोदा पाटिया दंगा मामले में शुक्रवार को गुजरात हाईकोर्ट ने बीजेपी सरकार में राज्य की मंत्री रही माया कोडनानी को बरी कर दिया. उनके पीए किरपाल सिंह छाबड़ा को भी बरी कर दिया गया है.
वहीं, बजरंग दल के नेता रहे बाबू बजरंगी की आजीवन उम्रक़ैद की सज़ा को घटाकर 21 साल कर दिया है.
फ़ैसला आने के बाद नरोदा पाटिया जाकर बीबीसी गुजराती सेवा के संवाददाता सागर पटेल ने पीड़ितों से बात की.
एक पीड़िता रुकसाना ने विस्तार से अपनी बात बताई. उनका कहना था कि उनके परिवार में दो लोगों की हत्या की गई थी.
नरोदा पाटिया मामला: हाई कोर्ट से बरी हुईं माया कोडनानी
उन्होंने कहा, "मेरा पूरा परिवार यहीं रहता था और हमारे परिवार में आठ लोग थे. 2002 में हम नाश्ता कर रहे थे और मेरी जो बहन मारी गई वह उस वक़्त कपड़े धो रही थी. मेरी मां भी इस दंगे में मारी गई. हम घर में थे तो हंगामा हुआ तो हम गोपीनाथ गंगोत्री सोसाइटी की ओर भागे तो वहां हम लोगों को घेर लिया गया."
रुकसाना बताती हैं कि उनकी मां और बहन समेत आस पड़ोस के कई लोगों को मार दिया गया.
उनको क्या मदद मिली? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जब वह गंगोत्री सोसाइटी की ओर भागीं तो उन्हें मदद नहीं मिली.
वह कहती है कि वह इस फ़ैसले से ख़ुश नहीं हैं.
उनका कहना है, "हम ख़ुश नहीं हैं क्योंकि एक औरत होकर औरतों के साथ हैवानियत का नंगा नाच नचवाया है, लोगों को मरवाया है. औरत ने ही औरत की इज़्ज़त नहीं की. अगर यह उसके साथ या उसकी बेटी के साथ हुआ होता तो क्या होता. ऐसे लोगों को निर्दोष छोड़ दिया जाएगा तो दिल ही दुखेगा.
एक दूसरी पीड़िता ने बताया कि उन्होंने दंगों को ख़ुद देखा.
उन्होंने कहा, "बच्चों को मारने वाले लोगों को निर्दोष छोड़ देंगे तो यक़ीन नहीं होगा. हमने अपनी आंखों से देखा है."
एक तीसरी पीड़िता ने कहा, "मैं घर में थी और मेरे चार लड़के और एक लड़की थी. शोर मचा और फिर हम भागकर ढाबे में रुक गए. मेरे 16 साल के बेटे को मेरे सामने मार दिया गया. मेरे बेटे को तलवार से मारने के बाद पेट्रोल डालकर जलाया गया था. कोर्ट के फ़ैसले से दिल दुख रहा है."
कौन हैं माया कोडनानी जिन्हें हाई कोर्ट ने किया बरी
इस मामले में सज़ा पाए बाबू बजरंगी पर पीड़िता कहती हैं कि कोडनानी की तरह बाबू बजरंगी भी को छोड़ दिया जाएगा.
वह कहती हैं, "धीरे-धीरे सब छोड़ दिए जाएंगे. मुझे न्याय नहीं मिला. हमें डर है कि यह लोग छूटने के बाद फिर वही करेंगे. कोई नेता आकर हमारी दिक्कतों की बात नहीं करता है. हमारी मांग है कि उन्हें सज़ा मिले ताकि दोबारा किसी के साथ ऐसा नहीं हो. मेरे घर में अब तीन बेटे और एक बेटी है. मारे गए बेटे की मुझे याद आती है क्योंकि वह घर का इकलौता कमाने वाला था. दोषियों को फांसी होनी चाहिए."
दूसरी पीड़िता रोते हुए कहती हैं कि काफ़ी लोग इलाक़ा छोड़कर जा चुके हैं लेकिन वह भी इलाक़े से जाना चाहती हैं लेकिन पैसे की तंगी के कारण नहीं जा पाती हैं. वह कहती हैं कि उन्हें अभी भी डर लगता है और हिंदू-मुसलमानों के बीच फिर से अमन-चैन क़ायम होगा ऐसा नहीं लगता है.
पूरा फ़ेसबुक लाइव देखें यहां.
https://www.facebook.com/BBCnewsHindi/videos/1978178585547040/
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications