शपथ ग्रहण से पहले नरेंद्र मोदी ब्‍लैक मनी वापस लाने के लिए बनाई टास्‍क फोर्स

Narendra Modi's task force all set to bring back black money
नई दिल्‍ली। 26 मई को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे लेकिन उन्‍होंने अभी से ही कुछ मुद्दों पर काम करना शुरू कर दिया है। नरेंद्र मोदी की ओर से विदेशों में जमा काले धन को देश में वापस लाने की पहल शुरू कर दी है। सेंट्रल एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने एक मीडिया संस्‍थान को इस बात की जानकारी दी है कि नरेंद्र मोदी की ओर से काले धन के मसले पर निबटने के लिए एक नई टास्‍क फोर्स को तैयार कर लिया गया है।

एक अधिकारी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर देश की एक अग्रणी पत्रिका को जानकारी दी है कि राजस्‍व विभाग के कुछ वरिष्‍ठ अधिकारियों के निर्देशन में इस टास्‍क फोर्स का निर्माण किया गया है। यह टास्‍क फोर्स
फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट की ओर से संचालित की जाएगी।

सेंट्रल एजेंसियां जैसे ईडी, इनकम टैक्‍स विभाग और रेवेन्‍यू इंटेलीजेंस निदेशालय के सदस्‍य इस टास्‍क फोर्स का हिस्‍सा होंगे। यह टास्‍क फोर्स भ्रष्‍टाचार, मनी लॉड्रिंग, हवाला, आतंकवादियों को वित्‍तीय मदद या फिर टैक्‍स हैवेन देशों के जरिए जमा काले धन से जुड़े मसले को देखेगी। यही टास्‍क फोर्स स्विस बैंकों में जमा काले धन के मसले को भी देखेगी।

फिलहाल इस टास्‍क फोर्स का फ्रेमवर्क तैयार हो चुका है लेकिन अभी किसी भी अधिकारी या फिर किसी सेंट्रल एजेंसी या विभाग की ओर मोदी के शपथ ग्रहण तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जाएगा। सूत्रों की मानें तो मोदी जैसे ही प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे इस टास्‍क फोर्स का फ्रेमवर्क उन्‍हें दिखाया जाएगा और फिर उनसे आखिरी मंजूरी ली जाएगी। वही इस बात पर फैसला करेंगे कि इसके बारे में कब कोई आधिकारिक घोषण की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+