सस्पेंस होगा खत्म, वाराणसी से ही मोदी लड़ेंगे चुनाव

narendra modi
नयी दिल्ली। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की तीन सूचियां जारी कर दी, लेकिन अपने पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की चुनावी सीट को लेकर अबतक सस्पेंस बरकरार रखा। मोदी कहां से चुनाव ल़ड़ेंगे इसपर चर्चाएं जोरों-शोरों से चलती रही, लेकिन आज इस सस्पेंस से पर्दा उठ जाएगा। बीजेपी के अंदर जैसा बवाल उनके प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने के वक्त हुआ था, कुछ वैसा ही उनकी सीट को लेकर भी सामने आ रहा है।

सूत्रों की माने तो मोदी उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से ही लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। हलांकि बनारस सीट के पुराने साधक मुरली मनोहर जोशी पार्टी के इस फैसले से खफा हैं। लेकिन बीजेपी का मानना है कि अगर मोदी वाराणसी सीट से चुनाव लड़े तो पूरे पूर्वांचल की सीटों पर फायदा होगा। यूपी के साथ बिहार की सीटों पर भी बीजेपी के कोर वोट बैंक को सही संकेत जाएगा। माना जा रहा है कि आज होने वाले बैठक के बाद मोदी के चुनावी सीट का ऐलान कर दिया जाएगा।

तमाम विवादों और अटकलों को विराम देते हुए बीजेपी मोदी के वाराणसी से और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के लखनऊ से लड़ने की घोषणा करेगी। पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं के नामों के साथ-साथ बीजेपी उत्तर प्रदेश के पहले दो चरणों में जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनके प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। आज की बैठक के बाद तय नामों पर मुहर लग जाएगी।

कहा जा कहा है कि मोदी के वाराणसी जाने के बाद पार्टी के बुजुर्ग नेता मुरली मनोहर जोशी को कानपुर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है और यहां पर नजर जमाए बैठे कलराज मिश्र को श्रावस्ती या जौनपुर शिफ्ट किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+