कल गुजरात जाएंगे पीएम मोदी, मां से मिलकर लेंगे आशीर्वाद
नई दिल्ली। प्रचंड जीत के साथ नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दिल्ली के सिंहासन पर वापसी की है। अब हर किसी की नजर शपथ ग्रहण पर टिकी है। सूत्रों की मानें तो नरेंद्र मोदी 30 मई को शपथ ले सकते हैं। लेकिन इससे पहले कल यानी कि रविवार को मोदी गुजरात जाएंगे और वहां अपनी मां हीरा बेन से मिलेंगे और आशीर्वाद लेंगे। गुजरात ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को सभी 26 सीटें दी हैं, ऐसे में मोदी गुजरात जाकर वोटरों का धन्यवाद भी करेंगे।

बता दें कि अक्सर चुनाव में जीत दर्ज करने और जन्मदिन के अवसर पर नरेंद्र मोदी अपनी मां से आशीर्वाद लेने जाते हैं। 2014 में जब वह प्रधानमंत्री बने, तब भी उन्होंने सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया था। हाल ही में जब वह गुजरात में मतदान करने गए थे, तब भी उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की थी। नरेंद्र मोदी एक दिन के लिए गांधीनगर में रुकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications