मोदी को हीरो पेड मीडिया ने बनाया, हवा सिर्फ चैनलों पर: केजरीवाल

कानपुर। रविवार का दिन यूपी के लिए काफी खास रहा क्योंकि इन दिन आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीन दिग्गज नेता यूपी की जनता से मुखातिब हुए। जिनके नाम बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंन्द्र मोदी, सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल है।

जहां मुलायम सिंह और मोदी ने रैलियां की वहीं दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल ने रोड शो करके जमकर कांग्रेस और मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस को जहां केजरीवाल ने भ्रष्ट्रतंत्र की जननी कहा वहीं दूसरी ओर केजरीवाल ने कहा कि मोदी को हीरो बनाने का काम मीडिया ने किया है। केवल न्यूज चैनल चिल्ला रहे हैं कि देश भर में मोदी की हवा है।

कानपुर के रेलबाजार स्थित रामलीला मैदान में केजरीवाल ने कहा, "पिछले कुछ समय से मैं सुन रहा था कि मोदी की बहुत हवा है। दो दिन से मैं लगातार घूम रहा हूं। हरियाणा के कुछ इलाकों के अलावा मैंने उत्तर प्रदेश की करीब 18 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। मुझे तो कहीं मोदी की हवा नजर नहीं आई। मोदी की हवा केवल समाचार चैनलों में हैं बस। ये चैनल वाले पैसे लेकर ओपिनियन पोल दिखाते हैं और मोदी की हवा बना रहे हैं। यह बात एक स्टिंग आपरेशन में सामने आ चुकी है।"

चैनल वाले पैसे लेकर ओपिनियन पोल दिखाते हैं

अरविंद केजरीवाल ने मोदी के साथ-साथ मीडिया पर भी हमला बोला और उसे राजनीतिक दलों के हाथों बिका हुआ बताया। केजरीवाल ने कहा कि देश में हवा जरूर है लेकिन मोदी की नहीं, बल्कि गुस्से की हवा है। लोगों में बहुत गुस्सा है। हवा बदलाव की है। लोग बदलाव चाहते हैं। दिल्ली में आप को मिली जीत लोगों के गुस्से का इजहार थी। लोग भाजपा और कांग्रेस से बहुत परेशान हैं। यही हकीकत है।

आगे की खबर स्लाइडों में..

 कांग्रेस-बीजेपी दोनों अंबानी के 'चमचे और एजेंट' हैं

कांग्रेस-बीजेपी दोनों अंबानी के 'चमचे और एजेंट' हैं

भाजपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी दोनों उद्योगपति मुकेश अंबानी के 'चमचे और एजेंट' हैं। मुकेश दोनों को चुनाव लड़ने के लिए पैसे देता है।

केजरीवाल ने कहा, "कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी-दोनों मुकेश अंबानी के हेलीकप्टर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मैंने दिल्ली में अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान जब मुकेश अंबानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई तो कांग्रेस और भाजपा वाले मिलकर विरोध करने लगे।"

अंबानी की इतनी चापलूसी क्यों?

अंबानी की इतनी चापलूसी क्यों?

केजरीवाल ने कहा, "मैंने मोदी को पत्र लिखकर उन्हें मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के स्विस बैंक एकाउंट नंबर दिए और पूछा कि क्या सत्ता में आने के बाद वह इन दोनों के पैसे को देश में लाएंगे? मेरे सवाल का मोदी ने कोई जवाब नहीं दिया। फिर मैंने राहुल को पत्र लिखकर यही सवाल पूछा, लेकिन उनका भी कोई जवाब नहीं आया।"

सब लोग मिले हुए हैं...

सब लोग मिले हुए हैं...

आप के नेता ने कहा कि मोदी की अंबानी के साथ, सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा और विदेशी कंपनी वाल मार्ट से भी सांठगांठ हो गई है। तभी वह किराना में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर चुप्पी साधे हुए हैं और राबर्ट वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई नहीं करवा रहे हैं।

वाड्रा के खिलाफ मामला क्यों नहीं?

वाड्रा के खिलाफ मामला क्यों नहीं?

केजरीवाल ने कहा, "मैं जब 49 दिन के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा सकता हूं तो राजस्थान में भाजपा की सरकार राबर्ट वाड्रा के खिलाफ मामला क्यों नहीं दर्ज करा रही है?"

1 अप्रैल से देश में बढ़ेगी महंगाई...

1 अप्रैल से देश में बढ़ेगी महंगाई...

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की केंद्र सरकार ने देश में गैस के कुएं मुकेश अंबानी की कंपनी को बेच डाले हैं। इसलिए एक अप्रैल से देश में महंगाई और बढ़ने वाली है।

राजनीतिक दल देश में दंगे कराते हैं....

राजनीतिक दल देश में दंगे कराते हैं....

आप के संयोजक ने कहा, "राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए हमें आपस में लड़ाकर दंगे कराते हैं। अगर किसी दंगे की सही जांच हो जाए, दोषी नेता जेल चला जाए तो कोई दंगे कराने की हिम्मत नहीं करेगा। आप की सरकार ने 1984 के सिख दंगों की जांच के आदेश दिए थे। अगर हम केंद्र की सत्ता में आए तो सभी दंगों की जांच करवाएंगे।"

देश को बचायेगी सिर्फ 'आप'

देश को बचायेगी सिर्फ 'आप'

केजरीवाल ने जनसमूह से कहा, "आज देश में एक ही दल ईमानदार राजनीति और सरकार दे सकता है, वह है आप। अगर हम एक नहीं हुए तो कांग्रेस और भाजपा देश को बेच डालेंगे। मैं आप लोगों से वोट नहीं, बल्कि देश बचाने की अपील करने आया हूं।"

'आप' जीतेगी 100 सीटें

'आप' जीतेगी 100 सीटें

केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आप 100 लोकसभा सीटें जीतेगी। आप की सीटें कांग्रेस से ज्यादा होंगी। बिना आप के केंद्र में किसी सरकार का गठन नहीं हो पाएगा।

भारत बनेगा सोने की चिड़िया

भारत बनेगा सोने की चिड़िया

उन्होंने कहा, "हम सत्ता में आए तो देश की राजनीति बदल देंगे। भारत जो अभी गरीब है हम उसे फिर से सोने की चिड़िया बना देंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+