नवाज शरीफ की मां का पैर छूकर पीएम मोदी ने जीता सबका दिल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अचानक पाकिस्तान पहुंच जाने को लेकर चर्चा काफी गर्म है। एक तरफ जहां इसे मोदी का मास्टर स्ट्रोक बातकर समर्थन किया जा रहा है वहीं विपक्ष हमलावर हो गई है। मगर इसके बीच एक ऐसी खबर भी सामने आ रही है जिसने मोदी का कद और बढ़ा दिया है। जी हां नवाज शरीफ से मिलने लाहौर पहुंचे पीएम मोदी ने उनकी मां का पैर छूकर आर्शीवाद लिया।

दरअसल हुआ ऐसा कि मोदी जब शरीफ के घर पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए शरीफ के बेटे हसन और उनके परिवार के दूसरे सदस्य बाहर हॉल में पहुंचे। परिवार वालों के साथ शरीफ की मां शमीम अख्तर भी मौजूद थीं। मोदी ने शरीफ की मां को देखते ही उनके पैर छू लिए।
उसके बाद मोदी ने नवाज के साथ दोपहर का भोजन किया। मोदी को नवाज शरीफ के जट्टी उमरा आवास पर उनका पसंदीदा भोजन साग समेत अन्य शाकाहारी व्यंजन तैयार किये गये थे। सूत्रों के मुताबिक साग, दाल एवं शाकाहारी भोजन सहित सभी व्यंजन देसी घी में पकाये गये थे।












Click it and Unblock the Notifications