प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में जीत के लिए जनता को कहा धन्यवाद

प्रधानमंत्री के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर महाराष्ट्र के देहात तक भाजपा को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई है। ओडिशा के बाद महाराष्ट्र में आए अच्छे नतीजों को 2017 को शानदार कहा गया है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र की 10 नगरपालिकाओं के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभार प्रकट किया है। प्रधानमंत्री के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर महाराष्ट्र के देहात तक भाजपा को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई है। ओडिशा के बाद महाराष्ट्र में आए अच्छे नतीजों को 2017 के लिए शानदार शुरुआत पीएम ने कहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में जीत के लिए जनता को कहा धन्यवाद

भारतीय जनता पार्टी ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के चुनाव में भारी जीत दर्ज की है। भाजपा ने मुंबई की 227 में से 82 सीट, ठाणे की 131 में से 23, पुणे की 162 में से 92, पीसीएमसी की 128 में से 78, नासिक की 122 में से 63 और नागपुर की 151 में 91 सीटों पर जीत हासिल की। चुनाव नतीजे आने के बाद किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया है। बीएमसी पोल 2017 नतीजों में शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो वहीं भाजपा भी उससे सिर्फ तीन सीटें ही उससे पीछे हैं।

बीजेपी की सीटें दोगुनी से भी ज्यादा
बीएमसी के चुनाव में भाजपा को भारी फायदा हुआ है। पिछले चुनाव में कुल 31 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने इस बार 81 सीटें जीती हैं। यानी 50 सीटों का अंतर साफ दिख रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना रखा था। 2014 में राज्य के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी के लिए बीएमसी चुनाव में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ाना बड़ी चुनौती थी। शिवसेना ने पिछले चुनाव में 75 सीटें जीती थीं, इस बार उसे 9 सीटों का फायदा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+