आंकड़े सुधारें, नहीं तो चुप रहें नरेंद्र मोदी: तृणमूल कांग्रेस

Narendra Modi tells a lie: Trinmool Congress
कोलकाता। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी द्वारा कल कोलकाता में हुई 'जनचेतना रैली' में उनके दिये गये भाषण की तृणमूल नेताओं ने निंदा की और कहा कि मोदी पहले सही आंकड़े इकट्ठा करें फिर भाषण दें। गौर हो कि मोदी ने कल अपने भाषण में कहा था कि पश्चिम बंगाल के 35 फीसदी स्‍कूलों में बिजली है, जबकि मात्र 60 फीसदी स्‍कूलों में ही शौचालय है। जिसके जवाब में तृणमूल सांसदों ने राज्‍य के ऊर्जा मंत्री मनीष गुप्‍ता के विधानसभा में दिये गये भाषण के आधार पर कहा कि पश्चिम बंगाल के 98 प्रतिशत स्‍कूलों में शौचालय है और राज्‍य के लगभग सभी प्राथमिक, माध्‍यमिक और उच्‍च माध्‍यमिक स्‍कूलों में निर्बाध गति से बिजली की आपूर्ति की जाती है।

मोदी ने रैली में विकास कार्यों को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर सवाल उठाये थे और कहा था कि परिवर्तन का नारा देकर सत्‍ता में आने वाली ममता बनर्जी ने आखिर कौन से बदलाव राज्‍य में कर दिये? वैसे अपने पूरे भाषण के दौरान मोदी, ममता परनरम ही रहे। मोदी ने राज्‍य में अपनी विकास योजनाओं के बारे में बात की।

तृणमूल कांग्रेस सांसदों का कहना है कि मां, माटी और मानुष के सिद्धांत पर काम करने वाली तृणमूल कांग्रेस अपने विकास कार्यों के लिए कृतसंकल्‍प हैं। उन्‍होने दावा किया कि पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र राज्‍य है जिसके पास ऊर्जा बैंक और पावर बैंक है। मनीष गुप्‍ता ने दावा किया था कि इस साल के अं‍त तक राज्‍य ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के जरिये राज्‍य के प्रत्‍येक गांव में बिजली पहुंच जाएगी।

पश्चिम बंगाल में यह मोदी की पहली रैली थी जिसे भारी जनसमर्थन मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+