अनुच्छेद 370 के हाईवे पर रफ्तार से दौड़ रही मोदी सरकार

Narendra Modi team has decided to talk on serious issues immediately
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नवनियुक्त केंद्र सरकार ने कामकाज संभालने के साथ ही जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज ऐसा कहने के साथ ही स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया के जरिए जो असहमत हैं उन्हें समझाने का प्रयास किया जाएगा।

पहली बार मंत्री बने 57 वर्षीय डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी संबंधित पक्षों से बातचीत शुरू हो गई है और हम ऐसे लोगों को विश्वस्त करने की कोशिश करेंगे, जो अब तक इसके लिए तैयार नहीं हैं। नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान दिसंबर में एक रैली में जो बात कही थी, उसी को दोहराते हुए डॉ. सिंह ने कहा, उनकी और सरकार की मंशा और यह है कि इस मुद्दे पर हम बहस कराएं।

हम उन लोगों को धारा 370 के नुकसान के बारे में विश्वस्त कर सकें जो अभी तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर बहस ही नहीं होगी तो जो लोग समझने को तैयार नहीं हैं, उन्हें कैसे बताया जाएगा कि धारा 370 की वजह से उन्हें क्या कुछ नुकसान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर पक्ष के साथ विचार-विमर्श के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर की छह में से आधी सीटें जीती हैं और इस लिहाज से वहां के 50 फीसद वोटर हमारे साथ हैं।

सरकार को अभी कामकाज संभाले भले ही चंद घंटे हुए हों, पर अभी से ही जरूरी और गंभीर कार्यों के प्रति मोदी का रुख सख्‍त है, जिसे भाजपा नेता 'अच्‍छे दिन' की शुरुआत बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+