नवीन पटनायक के राज में बीजू बाबू के सपनों का ओडिशा बर्बाद हो गया: नरेन्‍द्र मोदी

Narendra Modi magic in Odisha
भुवनेश्वर। देश के सबसे लोकप्रिय नेता और भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेन्‍द्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्‍वर में एक रैली को संबोधित किया। रैली स्‍थल पर मौजूद भारी जनसैलाब को संबोधित करते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि मेरे सूरत की दूसरी भाषा उडि़या है। उल्‍लेखनीय है कि मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत उड़िया भाषा में की। उसके बाद मोदी ने कहा कि मेरे उड़िया में बोलने का मकसद आपके मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक का अनादर करना नहीं था बल्कि मैं सभी भाषाओं का सम्मान करता हूं। खास और जानने योग्‍य बात ये है कि ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक उड़िया नहीं बोल पाते।

तीसरे मोर्चे की वकालत करने वालों पर तंज करते हुए मोदी ने कहा कि ओडिशा में हवा का रुख बदल चुका है। मोदी ने कहा कि मुझे भी गुजरात को चलाते-चलाते 14 साल हो गये और ओडिशा में भी नवीन पटनायक भी 14 साल से मुख्‍यमंत्री हैं। पर दोनों के बीच के फर्क को समझिए। नवीन पटनायक ने ओडिशा को बर्बाद कर दिया। मोदी ने कहा कि लोग रोजी रोटी के लिए पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक की सरकार ने ओडिशा में सिल्क उद्योग को बर्बाद कर दिया गया है।

मोदी ने कहा कि ओडिशा के लोग हमारे यहां सबसे ज्यादा हैं। खासकर सूरत में। उसमें से ज्यादातर लोग गंजाम जिले के हैं। गंजाम मुख्यमंत्री का जिला है। आखिर क्या कारण है कि मुख्यमंत्री के जिले के लोग बाहर जाने को मजबूर हैं। मोदी ने कहा किगरीब को रहने के लिए घर मिले, शिक्षा मिले, बूढ़े मां बाप को दवाई मिले, मां बहनों को सुरक्षा और नौजवानों को रोजगार मिले। क्या हिंदुस्तान का आम आदमी इतना भी नहीं मांग सकता। लेकिन दिल्ली में केंद्र सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।

गरीब से गरीब की भलाई करो। इस देश के गरीब की भलाई ही हमारी प्राथमिकता है। नरेन्‍द्र मोदी ने पूछा कि क्या ओडिशा नौजवान है? यहां का नौजवान तो 18-20 साल का होते ही यहां से रोजगार करने के इरादे से पलायन कर जाता है। बूढ़े ही रह जाते हैं। क्या कोई अपने परिजनों को छोड़कर बाहर जाना चाहता है, पर आज ओडिशा की दुर्दशा को देखकर नौजवान को उड़ीसा को छोड़ना पड़ता है। पर हमें इस तरह का ओडिशा बने ताकि जो यहां से गए हैं, वे भी यहां पर वापस आ जाए। यहां के कामगार बेजोड़ हैं।

क्या आप मानते हैं उड़ीसा गरीब है... यहां का नौजवान परेशान है... पीने का पानी का संकट है। इस हाल को देखकर सबसे ज्यादा दुखी होंगे बीजू बाबू। वे कहते होंगे, मेरा उड़ीसा इस तरह का हो गया... मैं आज आपके पास वादा लेकर नहीं, इरादा लेकर आया हूं ताकि उत्तम से उत्तम ओडिशा बनाना है। मोदी ने कहा कि ओडिशा इसलिए पिछड़ा क्योंकि यहां पर बीजेपी सरकार नहीं है। सारी बर्बादी थर्ड फ्रंट की देन है। बंगाल में थर्ड फ्रंट ही गुनहगार है। थर्ड फ्रंट की वकालत करने वालों को सबक सिखाने वालों को वक्त आ गया है। अपने प्रदेश में मुंह दिखाने की हिम्मत नहीं। ये चुनाव के वक्त थर्ड फ्रंट का नकाब पहन लेते हैं। थर्ड फ्रंट के नाम पर जनता को गुमराह करते हैं। मोदी ने कहा कि थर्ड का एक काम, कांग्रेस बचाओं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+