NaMo in Baghpat- सत्ता सुख के पीछे भाग रहे चरण सिंह के बेटे

Narendra Modi
बागपत। भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के बागपत में रैली को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने रैली में केंद्र में सत्तासीन कांग्रेस सरकार को जवानों के सिर काटे जाने के लिये जिम्मेदार ठहराया।

मोदी ने कहा कि सत्ता सुख के लिए अपने पिता की नीतियों को छोड़कर वह कांग्रेस की गोंद में जाकर बैठ गए। मोदी ने कहा कि जो बेटा अपने पिता की नीतियों और आदशरें को भूल जाता है, उसे समाज कभी माफ नहीं करता। मोदी ने कहा, "चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हितों के लिए जो काम किया, उसका हम भी आदर करते हैं। कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ उन्होंने हमेशा आवाज बुलंद की, लेकिन आज उनका बेटा रास्ते से भटक गया है।"

पढ़ें- नरेंद्र मोदी को क्यों डरना चाहिये मुख्तार अंसारी से

मोदी ने कहा कि बागपत को हवा में उड़ने वाला नेता नहीं चाहिए। नेता ऐसा हो जो जमीनी सच्चाई से वाकिफ हो तभी बागपत की सड़कें भी सुधरेंगी। मोदी ने कहा, "जो बाप की मान-मार्यादा और इज्जत समाज में नहीं रख पाता है और बाप की नीतियों को छोड़कर जीवन भर विरोध करने वालों की गोंद में बैठ जाए तो क्या समाज उसे माफ करेगा।"

मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में देश के जवानों और किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। केंद्र सरकार अपनी सेना के मनोबल को बढ़ाने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा, "सीमा पर जवानों के सर काटे जाते हैं और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बुलाकर बिरयानी खिलाई जाती है। क्या प्रधानमंत्री का कार्यक्रम टाला नहीं जा सकता था।"

मोदी ने कहा कि पहले कांग्रेस का नारा हुआ करता था 'जय जवान, जय किसान', लेकिन कांग्रेस के कर्मों की वजह से अब यह नारा बदलकर 'मर जवान, मर किसान' में तब्दील हो गया है। बागपत की जनता से अपील करते हुए मोदी ने कहा कि इस बार बागपत में भी कमल खिलाने का सुनहरा अवसर है और इसका इस्तेमाल यहां की जनता को करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+