गांधी 150, इंडिया 2022 की तैयारी में जुटे नरेंद्र मोदी

Narendra Modi
नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजधानी में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में पहुंचे। इस कार्यक्रम में मोदी का फोकस अलग-अलग देशों में रह रहे भारतीयों को भारत के और करीब लाने व देश से जोड़ने की योजनाओं पर था।

मोदी ने कहा कि पांच साल बाद महात्मा गांधी की 150वीं जयंती आयेगी। हमें अभी से एक कार्यक्रम की तैयारी शुरू करने जा रहे हैं, ताकि हम 'गांधी 150' मनायें और उसके माध्यम से दुनिया को यह बतायेंगे कि हमने मानव जाति को क्या दिया है। मोदी ने आगे कहा कि इसके साथ ही हम इंडिया 2022 मनाने की तैयारी शुरू कर चुके हैं। वह वर्ष जब भारत की आजादी को 150 साल पूरे होंगे। इसके अलावा मोदी के भाषण के ये प्रमुख बिंदु रहे-

- आज दुनिया की नजर सिर्फ भारत की केंद्र सरकार की तरफ नहीं है बल्कि राज्‍य सरकारों की तरफ हैं। दुनिया के विकसित देश सीधे राज्‍यों से डील करना चाहते हैं। भारत के राज्‍यों में विकास के लिए एक स्‍वस्‍थ प्रतिस्‍पर्द्धा है।

- मोदी के अनुसार पहले केंद्र और राज्‍य सरकारों के बीच एक शिकायत का दौर चलता रहता था, पर अब ऐसा नहीं है।

- हमने पिछले कुछ समय में एक कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें 'स्‍टेच्‍यू आफ यूनिटी' का निर्माण है। जिसमें भारत के अलग अलग राज्‍यों के गांवों से लाये गये लोहे का प्रयोग होगा, जिसकी ऊंचाई अमेरिका के 'स्‍टेच्‍यू आफ लिबर्टी' से ज्‍यादा होगी। सरदार वल्‍लभभाई ने देश को एक किया। उनका योगदान अतुलनीय है।

- मोदी ने कहा कि आने वाले पांच साल बाद महात्‍मा गांधी की 150वीं जयन्‍ती होगी, जिसमें हम दुनिया भर में उनके विचारों को पहुंचाएंगे। जिससे कि आम हिंदुस्‍तानी दुनिया के सामने गर्व से खड़ा हो सके और दुनिया जान सके कि गांधी जी ने मानवता को क्‍या योगदान दिया?

- हमने गुजरात में भारत को एशिया में उभारने के लिए कई शुरूआत की।

- मैं भारत की दो ऐतिहासिक घटनाओं की तरफ आप का ध्‍यान आ‍कर्षित करना चाहता हूं, जब दुनिया भर में फैले भारतीय आंदोलित हुए। पहला मौका था जब भारत में 1975 में इमर्जेंसी लगायी गयी, तब पूरी दुनिया में रहने वाले भारतीय लोकतंत्र की पुर्नस्‍थापना के लिए लालायित हो गये। दूसरा मौका था जब अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में देश ने परमाणु परीक्षण किया। मेरे ख्‍याल से सन 2014 देश के लिए विकास का नया संदेश लाएगा। ऐसा मेरा विश्‍वास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+